Click here to Visit the RBI’s new website

निविदा



निर्गम विभाग की स्टोर-वस्तुओं हेतु वेंडरों/आपूर्तिकर्ताओं को सूचीबद्ध करना, चंडीगढ़

भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ द्वारा निविदा दस्तावेज़ के अनुबंध (Annex) में उल्लिखित निर्गम विभाग की स्टोर वस्तुओं की आपूर्ति हेतु प्रतिष्ठित विक्रेताओं /आपूर्तिकर्ताओं का एक पैनल तैयार किया जा रहा है। विक्रेताओं/आपूर्तिकर्ताओं को सूचीबद्ध करने के लिए आवेदन फार्म महाप्रबंधक, निर्गम विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सैक्टर 17, चंडीगढ़, 160017 से किसी भी कार्य दिवस पर निविदा आमंत्रण समय के दौरान प्राप्त किया जा सकता है। निविदा आवेदन फार्म बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर उपलब्ध लिंक निविदा के तहत भी डाउनलोड किया जा सकता है। वे आपूर्तिकर्ता जो अनुमोदित आपूर्तिकर्ताओं के रूप में बैंकों / वित्तीय संस्थानों आदि के साथ पंजीकृत हैं या विभिन्न संस्थानों में समान वस्तुओं की आपूर्ति में कम से कम 3 वर्षों का अनुभव रखते हैं, विधिवत भरा हुआ आवेदन फार्म 13 मार्च 2019 (बुधवार), अप्राह्न 02:00 बजे तक महाप्रबंधक, निर्गम विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर 17, चंडीगढ़, 160017 को संबोधित सीलबंद लिफाफे मे जमा कर सकते है। कवर पर “निर्गम विभाग के स्टोर की वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आपूर्तिकर्ताओं को सूचीबद्ध करने हेतु आवेदन” अंकित होना चाहिए। तय तारीख और समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

निविदा से संबन्धित किसी भी जानकारी/स्पष्टीकरण हेतु आवेदक 0172-2721923 पर अथवा भारतीय रिज़र्व बैंक, निर्गम विभाग, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर 17, चंडीगढ़, 160017 में संपर्क कर सकते हैं।

[नोट : सभी निविदाकर्ता को यह ध्यान रखना चाहिए कि भविष्य में जारी किए गए निविदा में कोई भी संशोधन / सुधार, केवल RBI की वेबसाइट (अंग्रजी) पर अधिसूचित किया जाएगा तथा किसी भी समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा। कोई भी कारण बताए बिना, बैंक को, किसी भी या सभी निविदाओं/ आवेदनों को स्वीकार करने या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।]

क्षेत्रीय निदेशक

दिनांक : 20 फरवरी 2019
स्थान : चंडीगढ़


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष