|
शुद्धिपत्र - दिनांक दिसंबर 22, 2025
शुद्धिपत्र - दिनांक दिसंबर 15, 2025
एमएसटीसी पर ई-निविदा संख्या / इवैंट संख्या:- RBI/Agartala/HRMD/4/25-26/ET/656
आरबीआई वेबसाइट और एमएसटीसी पोर्टल पर प्रकाशित निविदा आमंत्रण सूचना के अनुसार, उपर्युक्त निविदा के लिए बोली-पूर्व बैठक दिनांक 08 दिसंबर, 2025 को 15:00 बजे भारतीय रिजर्व बैंक, अगरतला, त्रिपुरा में आयोजित की गई थी।
2. बैंक के प्रतिनिधियों और निविदाकर्ताओं की सूची नीचे दी गई है:
(i). बैंक के प्रतिनिधि
| क्र. सं. |
अधिकारियों का नाम |
पदनाम |
| 1. |
श्री सौम्य कान्त बेहेरा |
प्रबन्धक |
| 2. |
श्री मनोज राउल |
सहायक प्रबन्धक |
| 3. |
श्री मोनोजीत देब |
सहायक प्रबन्धक |
(ii). एजेंसी/कंपनी के प्रतिनिधि
| क्र. सं. |
प्रतिनिधियों का नाम |
एजेंसी/कंपनी का नाम |
| 1. |
श्री सुकांत हाजरा |
ए.टी.एस.एफ. |
3. बैठक के दौरान प्रतिनिधि द्वारा उठाए गए प्रश्न तथा बैंक द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण नीचे दिए गए हैं:
| क्र. सं. |
इच्छुक निविदाकर्ता द्वारा उठाया गया प्रश्न |
बैंक द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण |
| 1. |
क्या निविदा दस्तावेज़ के खंड-III - बोलीदाताओं के लिए सामान्य निर्देश के पैरा 3.2 में बताए गए फायरफाइटिंग सर्विसेज़ के बदले सिक्योरिटी सर्विसेज़ में अनुभव रखने वाली एजेंसियों को भी आवेदन करने के लिए योग्य माना जाएगा? |
यह स्पष्ट किया जाता है कि जिन एजेंसियों को फायरफाइटिंग / सिक्योरिटी / मैनपावर सर्विसेज़ में काम करने का अनुभव है, जैसा कि खंड-III - बोलीदाताओं के लिए सामान्य निर्देश के पैरा 3.2 में बताया गया है, वे आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, यह सुनिश्चित किया जाए कि फायरफाइटिंग स्टाफ़ के योग्यता अनुसार और अनुभव वाले कर्मियों को ही पदस्थापित किया जाए। |
4. उपरोक्त स्पष्टीकरण सभी इच्छुक बोलीदाताओं की जानकारी के लिए जारी किए गए हैं। बोलीदाताओं को ध्यान देना चाहिए कि बोली-पूर्व बैठक के दौरान बैंक द्वारा प्रदान किए गए उपरोक्त सभी स्पष्टीकरण निविदा/अनुबंध का हिस्सा होंगे। निविदा दस्तावेज़ में निर्दिष्ट सभी अन्य नियम और शर्तें समान रहेंगी।
महाप्रबंधक (प्रभारी अधिकारी)
भारतीय रिज़र्व बैंक, अगरतला |