बोली-पूर्व बैठक का कार्यविवरण
भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर (जिसे इसके बाद “बैंक” कहा गया है) वर्ष 2019-20 अर्थात 01 अक्तूबर 2019 से 30 सितम्बर 2020 के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर द्वारा समवर्ती लेखापरीक्षकों की नियुक्ति हेतु दो लिफाफों में बोली (तकनीकी और वित्तीय बोली) के अंतर्गत ई-निविदाएं आमंत्रित करता है। समवर्ती लेखापरीक्षकों की नियुक्ति प्रारम्भ में एक वर्ष की अवधि अर्थात अक्तूबर 2019 से सितम्बर 2020 के लिए होगी। आगे चलकर कार्यालय द्वारा समवर्ती लेखा परीक्षकों के कार्य निष्पादन की वार्षिक समीक्षा के अधीन इसका दूसरे और तीसरे वर्ष के लिए नवीनीकरण किया जाएगा।
आवेदक सभी प्रकार से पूर्ण अपने प्रस्ताव ई-निविदा के संबंध में दिए गए अनुदेशों के अनुसार सभी समर्थक दस्तावेज़ों के साथ निर्धारित प्रारूप में 08/08/2019 को दोपहर 12:00 बजे तक प्रस्तुत करें।
भाग-1 (तकनीकी बोली) को 08/08/2019 को अपराह्न 03:30 बजे इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोला जाएगा। यदि ऊपर निर्दिष्ट किसी तिथि को अवकाश घोषित हो जाता है तो अगला कार्यदिवस यहाँ उल्लिखित संबंधित उद्देश्य के लिए प्रभावी कार्यदिवस होगा।
निविदा दस्तावेज़ वेबसाइट www.rbi.org.in तथा www.mstcecommerce.com से डाउनलोड किया जा सकता है। इस निविदा के संबंध में कोई भी संशोधन / शुद्धिपत्र / स्पष्टीकरण केवल वेबसाइट / ई-पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। किसी संशोधन / शुद्धिपत्र / स्पष्टीकरण के लिए आवेदकगण उपर्युक्त वेबसाइट / ई-पोर्टल नियमित रूप से देखते रहें।
क्षेत्रीय निदेशक
कानपुर
(केवल ई-प्रोक्योरमेंट के माध्यम से)
निविदा अनुसूची
नोट: यह एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से की जाने वाली एक सीमित निविदा पूछताछ है। कानपुर की केवल श्रेणी I सीए फर्में इस निविदा में भाग लेने की पात्र हैं। बोलीकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपनी अर्हता की जांच करने के लिए पहले हमारी वेबसाइट https://www.rbi.org.in के “निविदाएं” लिंक पर जाएं। आवेदन की इच्छुक पात्र फर्में स्वयं को एमएसटीसी पोर्टल (www.mstcecommere.com) पर पंजीकरण करें और केवल ऑनलाइन आवेदन करें।
क |
ई-निविदा सं. |
RBI/KANPUR/HRMD/2/19-20/ET/9 |
ख |
निविदा का तरीका |
ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली
(www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के माध्यम से ऑनलाइन भाग I – तकनीकी बोली और भाग II – वित्तीय बोली) |
ग |
विवरण सं. |
|
घ |
पक्षकारों के लिए डाउनलोड हेतु आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध एनआईटी की तिथि |
12/07/2019 को 10:00 बजे |
ङ |
बोली-पूर्व बैठक की तिथि (ऑफलाइन) |
15/07/2019 को अपराह्न 3:30 बजे |
च |
बोली-पूर्व बैठक का स्थान |
मासंप्रवि, भारतीय रिज़र्व बैंक, माल रोड, कानपुर 208001 |
छ |
निविदा की अनुमानित कीमत |
₹ 11,32,800/- (जीएसटी कर सहित) |
ज |
लेनदेन शुल्क |
₹ 1180/- (जीएसटी कर सहित) |
झ |
www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर ई-टेंडर को ऑनलाइन प्रस्तुत किया जाना आरम्भ होने की तिथि (तकनीकी बोली और वित्तीय बोली) |
18/07/2019 को अपराह्न 12:00 बजे |
ञ |
वेबसाइट पर ई-निविदा के उपलब्ध रहने की अंतिम तिथि |
08/08/2019 |
ट |
ई-टेंडर (तकनीकी बोली और वित्तीय बोली) को ऑनलाइन प्रस्तुत किया जाना बंद होने की तिथि और समय |
08/08/2019 को अपराह्न 12:00 बजे |
ठ |
भाग- I (तकनीकी बोली) को खोलने की तिथि और समय |
08/08/2019 को अपराह्न 03:30 बजे के बाद |
ड |
भाग- II (वित्तीय बोली) को खोलने की तिथि |
भाग- II (वित्तीय बोली) केवल उन्हीं बोलीकर्ता (बोलीकर्ताओं) की इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोली जाएगी जिनकी भाग-I (तकनीकी बोली) को भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर द्वारा स्वीकार कर लिया गया हो। ऐसे बोलीकर्ता (बोलीकर्ताओं) को भाग- II (वित्तीय बोली) के खोलने की तिथि के संबंध में उनके द्वारा दी गई वैध ई-मेल के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। |
|