भारतीय रिज़र्व बैंक, इम्फाल ई-निविदा के माध्यम से दो भागों में ‘भारतीय रिज़र्व बैंक, इम्फाल के कार्यालय परिसर में रखरखाव और हाउसकीपिंग कर्मचारियों की आपूर्ति’ के लिए निविदा आमंत्रित करता है, जिसकी प्रारंभिक अवधि एक वर्ष (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक) है, जिसे दो वर्षों तक, एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है, अर्थात 31 मार्च 2029 तक। कार्य की अनुमानित लागत ₹19 लाख (उन्नीस लाख रुपये मात्र) प्रति वर्ष जीएसटी सहित है।
2. यह एक खुली निविदा है। तथापि, केवल वे बोलीदाता/आपूर्तिकर्ता, जो निविदा में निर्दिष्ट पात्रता मानदंडों के अनुसार कार्य के लिए पात्र हैं, इस निविदा में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त, केवल वे फर्में, जो एमएसटीसी पोर्टल पर पंजीकृत हैं, निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। निविदा दस्तावेज़ वेबसाइट www.rbi.org.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
3. सभी पात्र और रुचि रखने वाली कंपनियों/एजेंसियों/फर्मों को ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के साथ पंजीकरण कराना आवश्यक है।
बोलीदाताओं को सूचित किया जाता है कि वे निविदा के लिए अपनी योग्यता के समर्थन में दस्तावेज़ https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर अपलोड करें।
4. दिनांक 20 जनवरी 2026 (18:00 बजे से) से रुचि रखने वाली फर्मों द्वारा ऑनलाइन निविदा देखे/डाउनलोड किए जा सकेंगे। जो फर्में पात्रता मानदंडों का पालन नहीं करती हैं और/या निर्धारित तिथि और समय तक बयाना जमा राशि (ईएमडी) जमा नहीं करती हैं, उनके निविदा के भाग-II के खोलने के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
5. इच्छुक निविदाकर्ताओं को बयाना जमा राशि (ईएमडी) के रूप में ₹38,000/- (रुपये अठतीस हजार मात्र) की राशि एनईएफ़टी/ नेट बैंकिंग के माध्यम से केवल भारतीय रिज़र्व बैंक, इम्फाल को भुगतान करनी होगी।
6. आवेदक जो आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें बैंक को आवश्यक पात्रता रखने के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके संतुष्ट करना होगा और यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो बैंक के पास उनकी बोलियों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। किसी भी परिस्थिति में ईएमडी के बिना ई-निविदा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
7. बैंक किसी भी निविदा को पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार रखता है और सबसे कम दाम वाली निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है। बैंक सभी निविदाओं को बिना किसी कारण बताए अस्वीकार करने का अधिकार भी रखता है।
8. भविष्य में यदि कोई संशोधन / शुद्धिपत्र जारी किया जाता है, तो उसकी सूचना केवल उपर्युक्त आरबीआई वेबसाइट और एमएसटीसी वेबसाइट पर दी जाएगी और समाचार पत्रों में प्रकाशित नहीं की जाएगी।
मुख्यमहाप्रबंधक
भारतीय रिज़र्व बैंक
इम्फ़ाल
भाग I
निविदा अनुसूची
| ई-निविदा सं: |
RBI/IMPHAL/HRMD/5/25-26/ET/873 |
| ई निविदा का नाम |
भारतीय रिज़र्व बैंक, इंफाल के कार्यालय परिसर में रखरखाव और हाउसकीपिंग स्टाफ उपलब्ध कराने के लिए ई-निविदा |
| a) अनुमानित लागत |
₹19,00,000/- (रुपये उन्नीस लाख मात्र) |
| b) ई-निविदा का मोड |
ई-खरीदी प्रणाली
(ऑन लाइन भाग I – तकनीकी बोली तथा भाग II- मूल्य बोली) www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के माध्यम से |
| c) ई-निविदा का प्रकार |
खुली निविदा (दोहरी बोली प्रणाली) |
| d) निविदा आमंत्रण सूचना (एनआईटी) की तारीख पार्टियों के लिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है |
20 जनवरी 2026 अपराहन 6:00 बजे |
| e) (i) बोली-पूर्व बैठक |
ऑफ लाइन – 16 फरवरी 2026 पूर्वाह्न 11:00 बजे
स्थान: भारतीय रिज़र्व बैंक, मणिपुर विधान सभा के विपरीत लीलाशिंग, खोनगंगखोंग इम्फाल-795001 |
| (ii) बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर अपलोड करना |
18 फरवरी 2026 |
| f) (i) एनईएफ़टी / नेट बैंकिंग के माध्यम से बयाना जमा राशि (ईएमडी) जमा करें और विवरणी एमएसटीसी पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही, लेनदेन ब्योरा (यूटीआर नंबर) ई-मेल: hrmdimphal@rbi.org.in पर भेजें। |
₹38,000/- (रुपये अड़तीस हजार मात्र) का भुगतान केवल एनईएफ़टी/नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाए। लाभार्थी नाम: भारतीय रिज़र्व बैंक लाभार्थी खाता न: 186003001 आईएफ़एससी - RBIS0IMPA01 (5वां और 10वां अंक शून्य) |
| (ii) ई-निविदा शुल्क |
शून्य |
| g) ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि । (अगर लागू हो, तो एनईएफ़टी विवरण की हार्ड कॉपी निविदा जमा करने की अंतिम तिथि से पहले या उस तारीख तक (दस्ती /पोस्ट/कूरियर द्वारा) जमा करनी होगी) |
02 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक |
| h) https://mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर ऑनलाइन तकनीकी बोली और मूल्य बोली जमा करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तारीख |
09 फरवरी 2026 अपराहन 02:00 बजे से |
| i) तकनीकी बोली और मूल्य बोली जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद होने की तारीख |
02 मार्च 2026 को अपराह्न 02:00 बजे तक |
| j) भाग-I (अर्थात तकनीकी बोली) खुलने की तारीख और समय । भाग II अर्थात मूल्य बोली खुलने की तारीख अलग से बताई जाएगी। |
02 मार्च 2026 को अपराह्न 03:00 बजे |
| k) ई-निविदा की वैधता |
भाग-I तकनीकी बोली खुलने के 90 दिनों तक |
| l) लेनदेन शुल्क (वापस न करने योग्य) (ई-निविदा में भाग लेने के लिए निविदा देने वालों को एमएसटीसी ई-भुगतान गेटवे के ज़रिए एमएसटीसी को अलग से भुगतान करना होगा) |
एमएसटीसी पोर्टल में विनिर्दिष्ट अनुसार लेनदेन शुल्क का भुगतान एमएसटीसी पेमेंट गेटवे/एनईएफ़टी/आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के नाम पर करें। |
|