ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1271.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें |
चेन्नई स्थित रिजर्व बैंक स्टाफ कॉलेज (आरबीएससी) द्वारा 50 लाख रुपये की अनुमानित लागत वाले कार्य के लिए "रिजर्व बैंक स्टाफ कॉलेज (आरबीएससी), चेन्नई – 600 018) हेतु कार किराए पर देने वाली फर्मों/एजेंसियों/कंपनियों के पैनल में शामिल करने" हेतु ई-निविदा आमंत्रित की जाती है। निविदा प्रक्रिया एमएसटीसी लिमिटेड के ई-निविदा पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprocn) के माध्यम से की जाएगी। निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी इच्छुक फर्मों/एजेंसियों/कंपनियों को उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के साथ पंजीकरण कराना होगा। ई-निविदा का कार्यक्रम इस प्रकार है:
निविदा की अनुसूची (एसओटी)
| निविदा का नाम |
रिजर्व बैंक स्टाफ महाविघ्यालय (आरबीएससी), चेन्नई के लिए कार किराए पर देने वाली फर्मों/एजेंसियों/कंपनियों का पैनल में शामिल होना |
| कार्य की अनुमानित लागत |
जीएसटी और रिबेट वैल्यू मिलाकर ₹50 लाख |
| ई-निविदा सं. |
आरबीआई/आरबीएससी/एस्टेट/9/2025-26/ईटी/932 |
| निविदा का माध्यम |
ई-खरीदारी प्रणाली
(ऑनलाइन भाग I-तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II - www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से मूल्य बोली) |
| बयाना राशि |
₹100,000/- (केवल एक लाख रुपये) एनईएफटी के रूप में
Beneficiary Name: RBSC CHENNAI
IFSC: RBIS0SCPA01
Account No.: 186003001 |
| निविदा आमंत्रित करने की सूचना की तिथि (एनआईटी) पार्टियों को डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध |
30 जनवरी 2026, दोपहर 2:00 बजे |
| निम्नलिखित ऑन लाइन लिंक पर तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा शुरू करने की तिथि www.mstcecommerce.com/eprocn |
6 फरवरी 2026, दोपहर 2:00 बजे |
| तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली की ऑनलाइन ई-निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि |
23 फरवरी 2026, दोपहर 2:00 बजे |
| बयाना राशि जमा करने की अंतिम दिनांक |
23 फरवरी 2026, दोपहर 02:00 बजे |
| निविदा खुलने की तिथि/समय/स्थान |
23 फरवरी 2026, दोपहर 03:00 बजे |
| लेनदेन शुल्क |
एमएसटीसी लिमिटेड के निर्देशों के अनुसार |
भविष्य में निविदा में यदि कोई संशोधन/शुद्धिपत्र जारी किया जाएगा तो उसे केवल आरबीआई वेबसाइट और एमएसटीसी वेबसाइट पर ही अधिसूचित किया जाएगा तथा समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
मुख्य महाप्रबंधक / प्रधानाचार्या
रिज़र्व बैंक स्टाफ महाविघ्यालय
359 अन्ना सलाई, तेयनमपेट
चेन्नई – 600 018
30 जनवरी 2026 |
|