ई-निविदा संख्या: आरबीआई/भुवनेश्वर क्षेत्रीय कार्यालय/संपदा/48/25-26/ईटी/927
उपर्युक्त ई-निविदा के लिए बोली-पूर्व बैठक 02 फरवरी, 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे वीसी रूम, दूसरी मंज़िल, आरबीआई, भुवनेश्वर में हुई थी, ताकि यदि इच्छुक वेंडर/बोलीदाता के कोई प्रश्न हों, तो उन्हें स्पष्ट किया जा सके। बैठक में निम्नलिखित व्यक्तियों ने भाग लिया:
बैंक के प्रतिनिधि
1. श्री प्रेम शंकर कोनापाला, समप्र
2. श्री सुभाष गोविंद पवार, प्रबंधक (टी-ई)
3. श्री बिनोद कुमार दास, प्रबंधक |
बोलीदाताओं के प्रतिनिधि
1. श्री हरगोबिंद महान्ति, मैसर्स चिलमेक टेक्नो सर्विसेस
2. श्री बिभुदत्त त्रिपाठी, मैसर्स डाइकिन एयर कंडीशनिंग प्राइवेट लिमिटेड
3. श्री बनेश्वर साहु एबं श्री शिब प्रसाद नायक, मैसर्स ईए टेक्नोलॉजी |
2. उपर्युक्त बैठक में तीन वेंडर शामिल हुए। वेंडर द्वारा पूछे गए प्रश्न और बैंक द्वारा प्रदान किए गए उनके स्पष्टीकरण निम्नानुसार हैं:
| क्र. सं. |
निविदा संदर्भ क्रमांक. |
संभावित बोलीदाताओं द्वारा चाहे स्पष्टीकरण/प्रश्न |
पूछे गए प्रश्नों पर बैंक का स्पष्टीकरण |
| 1. |
पृष्ठ संख्या -72 और 98 [बीओक्यू आइटम - 2ए और 2बी] पृष्ठ संख्या -75 और 101 [बीओक्यू आइटम - 10ए और 10बी] |
4-वे नियमित कैसेट एसी आईडीयू 4 और 4.5 टीआर:
प्रश्न - क्या 4 या 3.98 टीआर क्षमता के कैसेट एसी आईडीयू को स्वीकार किया जाएगा क्यूंकि कुछ ओईएम 3.98 टीआर और अधिकतम 4 टीआर की क्षमता वाले कैसेट एसी आईडीयू का ही निर्माण करते हें। |
4.5 टीआर क्षमता के स्थान पर 3.98/4 टीआर का कैसेट एसी आईडीयू बैंक द्वारा स्वीकार किया जाएगा। |
3. इसके अलावा, बोलीकर्ताओं को सूचित किया गया कि वे एमएसटीसी (वर्जन 3) पर बिडिंग ध्यान से करे और यह सुनश्चित करे कि वे एमएसटीसी पोर्टल (वर्जन 3)/वेबसाइट पर रजिस्टर्ड हैं। वेंडर्स को यह भी सूचित किया गया कि यदि उन्हें उक्त ई-निविदा में बिडिंग करते समय कोई दिक्कत आती है, तो वे एमएसटीसी सपोर्ट पर्सन्स और संपदा विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
4. उक्त सभी बिंदुओं को फर्मों के प्रतिनिधियों द्वारा नोट किया गया और उन पर सहमति जताई गई:
-
बोली-पूर्व बैठक के ये कार्यवृत्त बिड डॉक्यूमेंट/एग्रीमेंट का हिस्सा होंगे।
-
बिड डॉक्यूमेंट के बाकी नियम और शर्तें और स्पेसिफिकेशन अपरिवर्तित रहेंगे।
-
उक्त स्पष्टीकरण सभी इच्छुक बोलीकर्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए गए हैं।
-
फर्म द्वारा प्रस्तुत बिड, उक्त बिड डॉक्यूमेंट और संशोधन /स्पष्टीकरण के अनुसार होना चाहिए।
क्षेत्रीय निदेशक
भुवनेश्वर |