Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (167.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त - आरबीआई, आइजोल स्थित कार्यालय परिसर में अग्नि सुरक्षा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित अग्निशमन कर्मचारियों की उपलब्धता हेतु

शुद्धिपत्र

ई-निविदा सं. RBI/AIZAWL/HRMD/7/25-26/ET/842

शीर्षांकित ई-निविदा की बोली-पूर्व बैठक 30 जनवरी 2026 को 11:00 बजे भारतीय रिज़र्व बैंक, आइज़ोल के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। इस बोली-पूर्व बैठक में एक (01) फ़र्मों के एक (01) प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया। उक्त बोली-पूर्व बैठक में आरबीआई, आइज़ोल से निम्नलिखित अधिकारी एवं निम्नलिखित फ़र्में/ संभावित निविदादाता उपस्थित थे:

क्रम सं. आरबीआई अधिकारियों का नाम एवं पदनाम
3. श्री लल्थनलुआंगा, प्रबंधक
5. श्री कुलदीप ककाती, प्रबंधक
6. श्री बिक्रमजीत पेगु, सहायक प्रबंधक

बैठक में निम्नलिखित फ़र्मे एवं उनके प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया:

क्रम सं. फ़र्म का नाम प्रतिनिधियों के नाम
1. मेसर्स जेसी सेक्युरिटी श्री वनलालबेला

निम्नलिखित प्रश्न/ प्रस्ताव पूर्व-बिड बैठक में उठाए गए और उनके स्पष्टीकरण जारी किए गए:

क्रम सं. फ़र्म का नाम प्रश्न/ प्रस्ताव बैंक के द्वारा जारी स्पष्टीकरण
1. मेसर्स जेसी सेक्युरिटी निविदा दस्तावेज की हस्ताक्षरित और मुहरबंद प्रतियों को प्रस्तुत करने से संबंधित प्रश्न MSTC वेबसाइट पर अपलोड करने से पूर्व निविदादाता द्वारा निविदा दस्तावेज के प्रत्येक पृष्ठ पर हस्ताक्षर और मुहर लगाई जानी चाहिए।
2. मेसर्स जेसी सेक्युरिटी फायर फाइटर के न्यूनतम अनुभव से संबंधित प्रश्न: फ़र्मे ने बताया कि उनके पास न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव है। इसके अलावा, उनके दमकलकर्मियों ने निविदा दस्तावेज के परिशिष्ट V के पैरा 5 में उल्लिखित बुनियादी पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है, हालांकि उक्त निविदा के पैरा 6 में उल्लिखित आवश्यकता, यानी 6 महीने की अवधि का बुनियादी पाठ्यक्रम और न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव, प्रतिबंधात्मक है, क्योंकि वे नए प्रशिक्षित कर्मचारियों को तैनात नहीं कर पाएंगे। निविदा दस्तावेज के परिशिष्ट V के पैरा 5 (पृष्ठ 25) में उल्लिखित योग्यता का अनुपालन कर सकता है। पैरा 6 के संबंध में अलग से शुद्धिपत्र जारी किया जाएगा।
3. मेसर्स जेसी सेक्युरिटी ईपीएफ अंशदान के प्रतिशत से संबंधित प्रश्न निविदा दस्तावेज के पृष्ठ संख्या 61 की पंक्ति D में उल्लिखित कुल न्यूनतम मजदूरी का 12.5% ​​ईपीएफ अंशदान है। पृष्ठ संख्या 61 की पंक्ति E में उल्लिखित प्रतिशत को 13% के बजाय 12.5% ​​पढ़ा जाए।

नोट: यह दस्तावेज निविदा का हिस्सा होगा। इसलिए, निविदाकारों द्वारा इसे निविदा के साथ हस्ताक्षरित और अपलोड किया जाना चाहिए।

महाप्रबंधक एवं प्रभारी अधिकारी
भारतीय रिज़र्व बैंक
आइज़ोल


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष