Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (123.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
उदगमंडलम (ऊटी) में बैंक के होलिडे होम में सुविधा प्रबंध (केयरटेकिंग और केटरिंग) सेवाओं (एएमसी) 01 जुलाई, 2026 से 30 जून, 2027 तक की अवधि के लिए, चेन्नै

भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्नै निम्नलिखित कार्य के लिए सीमित ई-टेंडर आमंत्रित करता है – “उदगमंडलम (ऊटी) में बैंक के होलिडे होम में सुविधा प्रबंध (केयरटेकिंग और केटरिंग) सेवाओं (एएमसी) 01 जुलाई, 2026 से 30 जून, 2027 तक की अवधि के लिए।” निविदा प्रक्रिया केवल एमएसटीसी लिमिटेड के ई-निविदा पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprocn/) के माध्यम से की जाएगी।

ई-निविदा की अनुसूची निम्नानुसार है:

ए) विभाग का नाम मानव संसाधन प्रबंध विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्‍नै
बी) ई-निविदा सं. आरबीआई/चेन्‍नै/एचआरएमडी/4/25-26/ईटी/939
सी) ई-निविदा का नाम उदगमंडलम (ऊटी) में बैंक के होलिडे होम में सुविधा प्रबंध (केयरटेकिंग और केटरिंग) सेवाओं (एएमसी) 01 जुलाई, 2026 से 30 जून, 2027 तक की अवधि के लिए।
डी) निविदा का माध्‍यम ई-निविदा खरीद प्रणाली ऑनलाइन
(www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के माध्यम से
(भाग 1 - तकनीकी बोली और भाग 2 – वित्‍तीय बोली)
ई) पार्टियों को डाउनलोड करने के लिए एनआईटी की उपलब्धता की दिनांक 10 फरवरी 2026 को 15:00 बजे से
एफ) निविदा का अनुमानित मूल्‍य 15,42,555/- (रुपये पंद्रह लाख बयालीस हजार पांच सौ पचपन मात्र) जीएसटी सहित । प्रारंभिक अवधि 01 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक है, जिसे बैंक के विवेकानुसार वार्षिक आधार पर दो वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।
(जी) बयाना जमाराशि (ईएमडी) एनईएफटी द्वारा 30,852/- (रुपये तीस हज़ार आठ सौ बावन मात्र)

लाभार्थी का नाम:
एचआरएमडी – आवंटन, आरबीआई – चेन्‍नै
लाभार्थी खाता नंबर: 186003001
आईएफएससी: RBIS0CNPA01 (5 वां और 10 वां अंक शून्य है)

ईएमडी का भुगतान करने संबंधी साक्ष्‍य को एमएसटीसी पोर्टल में अपलोड किया जाना है। बोली लगाने वालों को यह भी सूचित किया जाता है कि वे ई-मेल आईडी: allotmentchennai@rbi.org.in पर ईएमडी अदा करने संबंधी साक्ष्‍य का लेन-देन नंबर (स्‍कैन प्रति) भेजें।
(एच) ईएमडी प्रस्तुत करने की अंतिम दिनांक 13.03.2026 को 11:00 बजे
(आई) (www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi) पर तकनीकी बोली एवं वित्‍तीय बोली शुरू होने की दिनांक 03.03.2026 को 10:00 बजे
(जे) तकनीकी बोली और वित्‍तीय बोली प्रस्‍तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद होने की दिनांक 13.03.2026 को 11:00 बजे
(के) भाग-1 (यानी तकनीकी बोली) खोलने की दिनांक और समय

भाग-2 (यानी वित्‍तीय बोली) खोलने की दिनांक
13.03.2026 को 15:00 बजे

भाग-2 (वित्‍तीय बोली) इलेक्‍ट्रॉनिक रूप से केवल उन बोलीकर्ताओं की खोली जाएगी जिनका भाग–1 (तकनीकी बोली) आरबीआई, चेन्‍नै द्वारा स्वीकार्य पाई जाती है। ऐसे बोलीकर्ताओं को उनके द्वारा दिए गए वैध ई-मेल आईडी के माध्यम से भाग-2 (वित्‍तीय बोली) खोलने की दिनांक संबंधी सूचना दी जाएगी।
(आई) बोली-पूर्व बैठक (ऑफलाइन) जिन बोलीकर्ताओं ने निविदा के विभिन्न पहलुओं को बैंक के प्रामाणिक स्रोत द्वारा स्पष्ट किए जाने का विकल्प चुना है, ऐसे इच्छुक बोलीकर्ताओं के लिए बोली-पूर्व बैठक आयोजित की जाएगी।

बोली-पूर्व बैठक की दिनांक और समय: 02.03.2026 को 11.30 बजे

बोली-पूर्व बैठक का स्थान: भारतीय रिज़र्व बैंक, मानव संसाधन प्रबंध विभाग, सम्मेलन कक्ष नंबर 1, दूसरी मंजिल, फोर्ट ग्लासिस, राजाजी सालै, चेन्नै 600001.

अस्वीकरण: केवल बोली-पूर्व बैठक में भागीदारी संविदा प्रदान किए जाने की गारंटी नहीं होगी और यह निविदा में उल्लिखित शर्तों एवं निबंधनों के अधीन है।

बोली-पूर्व बैठक में भाग लेना केवल स्वैच्छिक है और इसमें भाग लेने की सभी व्यवस्था इच्छुक बोलीकर्ताओं द्वारा की जानी चाहिए।

बोली-पूर्व बैठक प्रामाणिक / अधिकृत बैंक स्रोत से संपूर्ण निविदा में किसी भी प्रावधान पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए केवल एक मंच है और बैंक किसी भी परिस्थिति में किसी भी शर्तों एवं निबंधनों में छूट देने के दावों को को हतोत्साहित करता है।

आवश्यकतानुसार बैठक की दिनांक और समय परिवर्तन के अधीन है। बैंक यदि आवश्यक समझे तो अपने विवेक से बोली-पूर्व बैठक को रद्द कर सकता है।

2. बैंक सबसे कम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूरी तरह या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक किसी भी एक या सभी निविदाओं को बिना कोई कारण बताए अस्वीकार करने का भी अधिकार सुरक्षित रखता है।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़़र्व बैंक, चेन्‍नै


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष