Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1306.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
चंडीगढ़ में सैक्टर 30ए और 44बी स्थित बैंक के आवासीय परिसरों में IP आधारित सीसीटीवी प्रणाली की आपूर्ति स्थापना परीक्षण और कमीशनिंग एवं संबन्धित कार्य

चंडीगढ़ में सैक्टर 30ए और 44बी स्थित बैंक के आवासीय परिसरों में IP आधारित सीसीटीवी प्रणाली की आपूर्ति स्थापना परीक्षण और कमीशनिंग एवं संबन्धित कार्य करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़, पात्र और इच्छुक फर्मों से ई-निविदाएं आमंत्रित करता है। कार्य की अनुमानित लागत 5.44 लाख मात्र (जी. एस. टी. सहित) है।

2. यह एक सीमित ई-निविदा है। केवल वे फर्म जो संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ में Electrical Works (Trade No. 9) में श्रेणी III से श्रेणी V में सूचीबद्ध हैं, ई-निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। ई-निविदा दस्तावेज बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

3. ई-निविदा दो भागों में ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी। ई-निविदा के भाग-I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें होंगी, जिन पर निविदाकर्ता को सहमत होना होगा। ई-निविदा के भाग-II में बैंक की मात्राओं की अनुसूची निर्धारित की गयी है और निविदाकर्ता द्वारा मूल्य बोली ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी।

4. पात्रता मानदंड को पूरा करने वाली फर्मों को कार्य के आवंटन के लिए विचार किए जाने हेतु 06 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक या उससे पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों को https://www.mstcecommerce.com/eprocn पर अपलोड करना होगा।

5. ई-निविदा के भाग-I को 06 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे MSTC Portal पर खोला जायेगा। ई-निविदा की समय-सारणी निम्न अनुसार है:

ई-निविदा सं. RBI/Chandigarh Regional Office/Estate/24/25-26/ET/1053
निविदा प्रणाली ई-प्रापण प्रणाली
(ऑनलाइन https://www.mstcecommerce.com/eprocn पर भाग-I तकनीकी-वाणिज्यिक बोली तथा भाग-II मूल्य बोली)
अनुमानित लागत 5.44 लाख मात्र (रुपए पाँच लाख चौनतालीस हज़ार मात्र) (जी. एस.टी. सहित)
ई-निविदा दस्तावेज़ बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड करने की प्रारम्भिक तिथि 24 फ़रवरी 2026, साँय 05:00 बजे से
https://www.mstcecommerce.com/eprocn पर ई-निविदा (ऑनलाइट तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली) प्रारंभ होने की तारीख 24 फ़रवरी 2026, साँय 05:00 बजे से
बोली पूर्व बैठक की तिथि एवं समय 03 मार्च 2026, पूर्वाह्न 11:00 बजे
स्थान: संपदा विभाग, तृतिय तल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर-17, चंडीगढ़
बयाना राशि शून्य
ई-निविदा (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली एवं मूल्य बोली) बंद होने की तिथि 06 मार्च 2026, को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक
ई-निविदा का भाग I (अर्थात तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) खोलने की तारीख 06 मार्च 2026, को पूर्वाह्न 11:30 बजे

यदि बोलीदाताओं द्वारा कोई विचलन प्रस्तुत नहीं किया गया तो भाग II उसी दिन खोला जाएगा। अन्यथा भाग II किसी अन्य तिथि पर खोला जाएगा जिसकी सूचना बोलीदाताओं को ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।
अंतरण फीस अंतरण फीस का भुगतान एमएसटीसी भुगतान गेटवे / एनईएफटी माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में किया जाएगा।

बैंक न्यूनतम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा में पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना किसी कारण बताए सभी निविदायों को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।

यह नोटिस केवल सूचना के लिए प्रकाशित किया जा रहा है और इस सीमित निविदा में बोली लगाने के लिए यह खुला आमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा है और चयनित खरीद इकाई के सूचीबद्ध ठेकेदारों तक सीमित है। अनचाहे प्रस्तावों को अनदेखा किया जा सकता है। हालांकि, जो ठेकेदार भविष्य में ऐसी निविदाओं में भाग लेना चाहते हैं, वे प्रक्रिया के अनुसार भारतीय रिज़र्व बैंक के पास नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक,
चंडीगढ़



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष