रिज़र्व बैंक स्टाफ महाविद्यालय, नं. 359, अण्णा सालै, तेनामपेट, चेन्नै – 600 018 (इसके बाद "महाविद्यालय" संदर्भित), में दो-बोली प्रणाली (तकनीकी और मूल्य बोली) के तहत, "रिज़र्व बैंक स्टाफ महाविद्यालय, चेन्नई में खानपान सेवाएं प्रदान करने और वेंडिंग मशीन के माध्यम से चाय/कॉफी की आपूर्ति” कार्य के लिए ई-निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं। यह करार उक्त सेवाओं के प्रावधान के लिए दस महीने की अवधि के लिए अर्थात 01 जून, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक वैध होगा, जिसे बाद में अल्पावधि के लिए अथवा एक बार में एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है (इस शर्त के अधीन कि कुल अनुबंध अवधि अनुबंध प्रारंभ होने की तारीख से तीन वर्ष से अधिक नहीं होगी) जो उल्लिखित दर पर / आपसी सहमति से बैंक के पूर्ण विवेकानुसार, संविदाकार के कार्यनिष्पादन के आधार पर किया जाएगा।
2. निविदाकर्ताओं को ई-निविदा के संबंध में अनुदेशों के अनुसार, 10 अप्रैल, 2026 दोपहर 02.00 बजे तक या उससे पूर्व सभी प्रकार से पूर्ण सभी सहायक दस्तावेजों सहित इलेक्ट्रॉनिक रूप से अपना प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा। निविदाकर्ता ₹5,00,000/- के वापसी योग्य ईएमडी के साथ निविदा प्रस्ताव प्रस्तुत करें, जैसा कि निविदा में निर्धारित है। तकनीकी बोलियां (भाग I) इलेक्ट्रॉनिक रूप से 10 अप्रैल, 2026 शाम 03.00 बजे खोली जाएंगी। उपरोक्त किसी भी तिथि को अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में, तत्संबंधी कार्य को अगले कार्य-दिवस में पूरा किया जाएगा। केवल उन्हीं बोलीदाताओं की मूल्य बोली (भाग-II), जो अपने भाग-I दस्तावेजों के मूल्यांकन के आधार पर पात्र पाए जाते हैं, बाद की तिथि में खोली जाएंगी। इस संबंध में निर्णय महाविद्यालय के पूर्ण विवेकानुसार होगा। भाग-II खोलने की तिथि पात्र बोलीदाताओं को सूचित कर दी जाएगी।
3. निविदा दस्तावेज आरबीआई की वेबसाइट - www.rbi.org.in और www.mstcecommerce.com से डाउनलोड किया जा सकता है और इस निविदा के संबंध में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण केवल वेबसाइट/ई-पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। निविदाकार बोली प्रस्तुत करने से पहले किसी भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण के लिए उपरोक्त वेबसाइट/ई-पोर्टल की जांच कर सकता है। बैंक बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
मुख्य महाप्रबंधक/प्रधानाचार्य
रिज़र्व बैंक स्टाफ महाविद्यालय
नं. 359, अण्णा सालै, तेनामपेट
चेन्नई – 600 018
|