बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (732.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली से श्रेडिड करेंसी नोट ब्रिकेट /श्रेड का निस्तारण

भारतीय रिजर्व बैंक, नई दिल्ली, श्रेडिड करेंसी नोट ब्रिकेट/श्रेड के निस्तारण के लिए दो बोली प्रणाली (तकनीकी बोली और मूल्य बोली) के तहत ई- निविदा आमंत्रित करता है। अनुबंध की अवधि प्रारंभ में कार्य सौंपने की तिथि से एक वर्ष के लिए होगी, जिसे संतोषजनक प्रदर्शन और आपसी समझौते पर अगले दो वर्ष के लिए (एक बार में अधिकतम एक वर्ष के लिए) लिए बढ़ाया जा सकता है। ई-निविदा के साथ विस्तृत टेंडर नोटिस और सामान्य निर्देश MSTC साइट https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ और RBI की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर "टेंडर्स" मेनू के तहत उपलब्ध है।

2. सभी इच्छुक टेंडरकर्ताओं को ई- निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए MSTC पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।

3. कार्य की अनुमानित लागत लगभग 80.20 लाख प्रति वर्ष है, हालाँकि वास्तविक राशि इससे भिन्न हो सकती है।

4. ई-निविदा प्रक्रिया की अनुसूची निम्नानुसार है:

ई-निविदा संख्या RBI/Delhi Regional Office/Issue/2/25-26/ET/1113[Disposal of shredded notes]
देखने के लिए MSTC वेबसाइट पर ई-निविदा की उपलब्धता 27-03-2026 को 11:00 बजे
आफ़लाइन बोली पूर्व बैठक (स्वैच्छिक) 24-04-2026 को 11:00 बजे
ऑनलाइन ई-निविदा भरने हेतु प्रारम्भ तिथि 27-04-2026 को 15:00 बजे से
ऑनलाइन ई.एम.डी भरने हेतु अंतिम तिथि तथा समय 07-05-2026 को दोपहर 12:30 बजे तक
ऑनलाइन ई-निविदा भरने हेतु अंतिम तिथि तथा समय 07-05-2026 को 14:00 बजे तक
पार्ट–I (तकनीकी बोली) खोलने की तिथि 07-05-2026 को 15:00 बजे

5. ई-निविदा का भाग-II उसी दिन या बैंक द्वारा सूचित बाद की किसी तारीख को केवल उन निविदाकर्ताओं का खोला जाएगा जिन्हें निविदा के भाग–1 की जांच के बाद पात्र पाया जाएगा । बैंक, कोई भी कारण बताए बिना किसी भी या सभी ई-निविदाओ को स्वीकार करने या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

नोट: सभी निविदाकर्ताओं को यह ध्यान रखना होगा कि भविष्य में इस ई-निविदा के संबंध में जारी किए गए कोई संशोधन / सुधार, केवल RBI और MSTC की वेबसाइट पर अधिसूचित किये जाएंगे और इसकी कोई सूचना समाचार पत्र में अलग से प्रकाशित नहीं की जाएगी।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली

स्थान: नई दिल्ली
दिनांक: 27 मार्च 2026



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष