अंतरराष्ट्रीय विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, केंद्रीय कार्यालय मुंबई स्थित पात्र एवं प्रतिष्ठित विक्रेताओं से विभाग की बैठकों एवं कार्यक्रमों के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को प्रदान किए जाने हेतु स्मृति चिन्हों एवं उपहारों की खरीद एवं आपूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित करता है। निविदा दस्तावेज जिसमें विस्तृत पात्रता मानदंड, निबंधन व शर्तें, आवेदन पत्र तथा घोषणा शामिल है, संलग्न है।
2. विधिवत भरे गए एवं मुहरबंद आवेदन प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय विभाग, 8वीं मंजिल, केंद्रीय कार्यालय भवन, शहीद भगत सिंह मार्ग, फोर्ट, मुंबई - 400 001 में 10 अप्रैल, 2026 को 11:00 बजे तक या उससे पहले प्रेषित करना अपेक्षित है।
3. बैंक को अधिकार है कि वह आवेदनों को पूर्ण अथवा आंशिक रूप से स्वीकार कर सकता है। बैंक को यह भी अधिकार है कि वह बिना किसी कारण बताए किसी भी अथवा सभी आवेदनों को अपनी अनुमोदित सूची में शामिल करने से अस्वीकार कर सकता है।
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
अंतरराष्ट्रीय विभाग, केंद्रीय कार्यालय |