बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (347.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
स्क्रैप और ई-कचरे के निपटान के लिए ठेकेदारों का पैनल, कानपुर

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), कानपुर का आशय स्क्रैप निपटान के लिए ठेकेदारों का एक पैनल तैयार करने का है, जैसा कि अनुलग्नक-I में दर्शाया गया है। पैनल शुरू में 01 मई 2026 से 31 मार्च, 2027 तक एक वर्ष की अवधि के लिए वैध रहेगा और पैनल में शामिल ठेकेदारों के संतोषजनक प्रदर्शन के अधीन बैंक के विवेक पर दो साल की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है।

ठेकेदारों के पैनल के लिए आवेदन पत्र इस वेबसाइट (www.rbi.org.in) निविदा दस्तावेज से डाउनलोड किए जा सकते हैं या मानव संसाधन प्रबंध विभाग, आरबीआई, कानपुर से प्राप्त किए जा सकते हैं।

"स्क्रैप के निपटान के लिए ठेकेदारों के पैनल के लिए आवेदन" के रूप में उल्लिखित विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र, जो उप महाप्रबंधक, मानव संसाधन प्रबंध विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, कानपुर - 208001 को संबोधित हों और जिन्हें 15 अप्रैल, 2026 को 15.00 बजे तक प्रस्तुत किया जा सकता है।

इसके लिए बैंक किसी भी या सभी आवेदनों को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार बिना कोई कारण बताए सुरक्षित रखता है।  

इस संबंध में किसी भी प्रश्न के लिए कृपया भारतीय रिज़र्व बैंक, मानव संसाधन प्रबंध विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर - 208001 से संपर्क करें या फोन 0512 -2303882 पर संपर्क करें या bookingkanpur@rbi.org.in को ईमेल भेजें।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
कानपुर



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष