बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (299.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त - रिज़र्व बैंक स्टाफ महाविद्यालय, तेनामपेट, चेन्नै में खानपान सेवाएं प्रदान करने और वेंडिंग मशीन के माध्यम से चाय/कॉफी की आपूर्ति के लिए

महाविद्यालय ने 13 मार्च, 2026 को योग्य विक्रेताओं से उपरोक्त कार्य के लिए ई-निविदा आमंत्रित की थी । निविदा की अनुसूची के अनुसार, बोली-पूर्व बैठक 23 मार्च, 2026 के आदेश के अनुसार उप प्रधानाचार्य / प्रभारी द्वारा नामित वरिष्ठ अधिकारी श्री गणेश कुमार, उमप्र / संकाय सदस्य की उपस्थिति में 03.00 बजे सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई थी।

2. (a) बैठक में शामिल बैंक के अधिकारियों की सूची:

क्र. सं. अधिकारियों का नाम पदनाम
1 श्री गणेश कुमार उप महाप्रबंधक / संकाय सदस्य
2 श्रीमती वी ससीरेखा सहायक महाप्रबंधक
3 श्री कीथवर्ड प्रबंधक
4 श्री अदुला मुरली सहायक प्रबंधक

(b) बैठक में शामिल प्रतिनिधियों की सूची:

क्र. सं. कंपनी / फर्म का नाम प्रतिनिधि का नाम
1 फूड स्विंग एंटरप्राइजेज श्री एन सम्बंधम
2 चोज़ा इंडस्ट्रियल कैटरर्स श्री पी श्रीनिवासन
3 प्रिज्म हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज सुश्री रमाणी
4 फ्यूजन फूड्स श्री एस रंजीत
5 पैनोरमा एंटरप्राइजेज श्री आनंद कुमार एवं श्री अशोक कुमार
6 आरआरवी फैसिलिटीज श्री ई सेंथिल कुमार

3. विक्रेताओं द्वारा बोली-पूर्व बैठक के दौरान उठाए गए प्रश्न एवं महाविद्यालय द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण सारणीबद्ध रूप में नीचे दिए गए हैं:

सं. विक्रेता द्वारा उठाया गया प्रश्न महाविद्यालय द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण
1 वेंडिंग मशीन के माध्यम से चाय / कॉफी का बिल कैसे निपटाया जाएगा? चाय / कॉफी का बिल मासिक आधार पर वास्तविक उपभोग के आधार पर निपटाया जाएगा।
2 अनुबंध की अवधि के दौरान, क्या सामग्री की लागत में वृद्धि के आधार पर दरें बढ़ाई जाएंगी? नहीं। अनुबंध की अवधि के दौरान दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। हालांकि, यह जानकारी दी गई है कि अनुबंध के नवीनीकरण के दौरान भोजन के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर दरों में वृद्धि पर विचार किया जाएगा और यह अनुच्छेद 65 में खंड IV (सामान्य एवं विशेष शर्तें एवं निविदा दाताओं के लिए निर्देश) में उल्लिखित है।
3 MSME प्रमाणपत्र रखने वाले विक्रेताओं के लिए EMD में कोई छूट उपलब्ध है? नहीं। सभी विक्रेताओं को EMD जमा करना अनिवार्य है।
4 निविदा दस्तावेज में उल्लिखित नाश्ते / दोपहर के भोजन / रात्रि भोजन की आवश्यक मात्राएं 10 महीने या 1 वर्ष के लिए हैं? निविदा दस्तावेज में उल्लिखित आवश्यक मात्राएं केवल 10 महीने के लिए हैं।
5 क्या खाना पकाने / परोसने के लिए सभी कटलरी / क्रॉकरी महाविद्यालय द्वारा प्रदान की जाएगी? हां, यह महाविद्यालय द्वारा प्रदान की जाएगी।
6 जमा करने के बाद, बिल कितने दिनों के भीतर निपटाए जाएंगे? यदि पूर्ण समर्थनकारी दस्तावेजों के साथ बिल जमा किए जाते हैं, तो वे 7-10 दिनों में निपटाए जाएंगे।

मुख्य महाप्रबंधक / प्रधानाचार्य
रिज़र्व बैंक स्टाफ महाविद्यालय
नं. 359, अन्ना सालै
तेनामपेट – 600 018
25 मार्च, 2026


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष