प्रस्तुत करने हेतु समय विस्तार
भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर के मुख्य कार्यालय भवन में बुलियन लिफ्ट (गुड्स लिफ्ट) की डिज़ाइन, आपूर्ति, संस्थापन, परीक्षण और कमीशनिंग हेतु दिनांक 19 नवंबर, 2019 को आयोजित बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त
क्र. सं. |
वेंडर द्वारा उठाए गए प्रश्न |
उक्त प्रश्न पूछने वाली फर्म का नाम |
बैठक में प्रस्तुत की गई टिप्पणियाँ |
1 |
बोलीकर्ताओं ने निविदा के पृष्ठ सं. 49 में “लिफ्ट संविदाकर्ता द्वारा किए जाने वाले संबंधित कार्य” शीर्षक के अंतर्गत सिविल कार्य के दायरे में से लिफ्ट शाफ्ट में पुताई कार्य और मशीन कक्ष में फिर से पेन्टिंग का कार्य करने में असमर्थता/ अनिच्छा प्रकट की है। |
सभी फर्म |
बैंक ने नई लिफ्ट के संस्थापन कार्य किए जाने के दौरान केवल लिफ्ट शाफ्ट में पुताई कार्य और मशीन कक्ष में फिर से पेन्टिंग का कार्य कराने की सहमति दी है। तथापि, निविदा में यथा विनिर्दिष्ट शेष मामूली सिविल कार्य सफल बोलीकर्ता द्वारा किया जाना अपेक्षित है। |
|