ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (191.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें |
भारतीय रिज़र्व बैंक, हैदराबाद निम्नलिखित कार्य के लिए ई-निविदाएं (Limited) आमंत्रित करता है - भारतीय रिज़र्व बैंक, हैदराबाद के येल्लारेड्डी गुडा स्टाफ क्वार्टर्स (YSQ) और रेड हिल्स ऑफिसर्स क्वार्टर्स (RHSOQ), हैदराबाद में विद्युत प्रतिष्ठानों के लिए वार्षिक रखरखाव अनुबंध।’’ निविदा की प्रक्रिया केवल एमएसटीसी लिमिटेड के ई-निविदा पोर्टल (www.mstcecommerce.com/eprocn) के माध्यम से ही की जाएगी। सभी इच्छुक कंपनियों/ एजेंसियों/ फार्मों को निविदा प्रक्रिया में शामिल होने के लिए एमएसटीसी लिमिटेड में उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।
ई-निविदा की अनुसूची निम्नानुसार हैः
| ई-निविदा सं. |
आरबीआई/हैदराबाद क्षेत्रीय कार्यालय/एस्टेट/4/26-27/ईटी/43 |
| निविदा का प्रकार |
ई-निविदा (www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से ऑनलाइन भाग-। - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग-।। - मूल्य बोली) |
| अनुमानित लागत |
रु. 10.60 लाख |
| डाउनलोड करने के लिए पार्टियों को उपलब्ध एनआईटी (निविदा आमंत्रण नोटिस) की दिनांक |
अप्रैल 23, 2026 को 18:00 बजे |
| बयाना जमा राशि (ईएमडी) |
Nil |
| कार्यनिष्पादन बैंक गारंटी / सुरक्षा जमा (एसडी) |
अनुबंध मूल्य का 5%
(सफल बोलीदाता द्वारा प्रस्तुत किया जाना है) |
| तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली ऑनलाइन प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा शुरू करने की दिनांक |
अप्रैल 23, 2026 को 18:00 बजे |
| बोली पूर्व बैठक |
11:30 बजे ऑफ़लाइन अप्रैल 27, 2026 को (स्थान: भारतीय रिजर्व बैंक, संपदा विभाग, पहली मंजिल, सचिवालय रोड, सैफाबाद, हैदराबाद - 500004)।
नोट: प्रतिभागियों को आवश्यक व्यवस्था करने के लिए एक दिन पहले ईमेल आईडी estatehyderabad@rbi.org.in और asboralkar@rbi.org.in पर अपनी भागीदारी की पुष्टि करें। |
| तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली ऑनलाइन प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा बंद करने की दिनांक |
अप्रैल 28, 2026 को 14:00 बजे |
| भाग-। खोलने की दिनांक (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) |
अप्रैल 28, 2026 को 15.00 बजे |
| भाग-।। खोलने की दिनांक (मूल्य बोली) |
यदि बोलीकर्ताओं द्वारा कोई विशेष शर्तें नहीं लगाई जाती हैं, तो निविदा का भाग II (मूल्य बोली) भी उसके बाद उसी दिन या फिर भाग II (मूल्य बोली) बाद की तारीख में खोला जाएगा जिसके बारे में बोलीकर्ताओं को सूचित किया जाएगा। |
| लेनदेन शुल्क |
एमएसटीसी पोर्टल में सूचित किए अनुसार लेन-देन शुल्क का भुगतान एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में एमएसटीसी पेंमेंट गेटवे/ एनईएफटी/ आरटीजीएस |
बैंक न्यूनतम निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्यकारी नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्णत: या अंशत: स्वीकारने का अधिकार रखता है। बैंक बिना कोई कारण दिए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
हैदराबाद |
|