बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1000.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
कर्नाटक राज्य में बैंक नोट्स और सिक्कों के परिवहन हेतु पर्याप्त संख्या में पूर्ण रूप से ढकी कंटेनर ट्रक/वाहनों की आपूर्ति, बेंगलूरु

भारतीय रिजर्व बैंक (आगे "आरबीआई" के रूप में उल्लिखित), बेंगलूरु द्वारा सिक्कों एवं बैंक नोटों के परिवहन हेतु पूरी तरह ढके हुए कंटेनर ट्रक/वाहनों की पर्याप्त संख्या की आपूर्ति हेतु योग्य निविदाकारों से दो भागों में निविदा आमंत्रित की जाती है। इनकी बॉडी लोहे की होगी और कंटेनर की मोटाई पर्याप्त होनी चाहिए। बुलेट/टेम्पर प्रूफ को वरीयता दी जाएगी जिसमें दोहरे ताला लगाने की व्यवस्था हो और ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS), सीसीटीवी एवं हूटर लगी हो। यह सेवा अप्रैल 01, 2026 से मार्च 31, 2028 तक, अर्थात् दो वित्तीय वर्षों की अवधि के लिए बॉक्स में पैक किए गए बैंक नोटों एवं/या थैलियों में पैक किए गए सिक्कों के परिवहन हेतु प्रदान की जाएगी।

2. विस्तृत निविदा दस्तावेज़ के साथ इ-निविदा सूचना MSTC वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com/eprocn तथा बैंक की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर "निविदाएं" मेनू के अंतर्गत उपलब्ध है।

3. सभी इच्छुक बोलीदाताओं को MSTC के साथ स्वयं को उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कराना अनिवार्य है ताकि वे इ-टेंडरिंग प्रक्रिया में भाग ले सकें।

4. कार्य का अनुमानित लागत 2.00 करोड़ (लगभग) प्रति वर्ष है; हालांकि, वास्तविक राशि भिन्न हो सकती है।

5. योग्यता मानदंड को पूरा करने वाले ही इस निविदा में भाग लेने के पात्र हैं। चयनित बोलीदाता/बोलीदाताओं को इक्कीस महीने की अवधि अर्थात् जुलाई 01, 2026 से मार्च 31, 2028 तक के लिए बैंक नोटों और सिक्कों के परिवहन के लिए पूरी तरह से ढके और जीपीएस लगे हुए कंटेनर ट्रक/वाहन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराने होंगे, जिसे आगे संविदागत नियमों और शर्तों के संतोषजनक निष्पादन के अधीन, नियमों और शर्तों में किसी भी बदलाव के साथ/बिना एक अतिरिक्त वर्ष के लिए बढ़ाई जा सकती है।

6. ई- निविदा प्रक्रिया की सारणी निम्नानुसार है:

क्र.सं. ई-निविदा अनुसूची निर्धारित दिनांक और समय
1 इ-निविदा संख्या आरबीआई/बेंगलूरु/निर्गम/1/26-27/ईटी/40
2 निविदा का माध्यम MSTC इ-कॉमर्स साइट (www.mstcecommerce.com/eprocn) पर इ-प्रोक्योरमेंट सिस्टम (ऑनलाइन भाग I - तकनीकी बोली एवं भाग II - वित्तीय बोली)
3 कार्य का अनुमानित मूल्य 2.00 करोड़ (लगभग)
4 निविदा आमंत्रण सूचना (NIT) उपलब्ध कराने की तिथि 24 अप्रैल, 2026 (शुक्रवार, दोपहर 12:00 बजे)
5 लेनदेन शुल्क MSTC लिमिटेड को ऑनलाइन भुगतान माध्यम से लागू लेनदेन शुल्क देय होगा।
6 बयाना राशि 4,00,000/- (रुपये केवल चार लाख)
नाम: आरबीआई बेंगलूरु
खाता संख्या: 8692299 (बयाना राशि प्राप्त)
IFSC कोड: RBIS0BGPA01 (दोनों शून्य)
7 (www.mstcecommerce.com/eprocn) पर तकनीकी एवं वित्तीय बोली ऑनलाइन प्रस्तुत करने हेतु इ-निविदा की शुरुआत 24 अप्रैल, 2026 (शुक्रवार, दोपहर 12:00 बजे)
8 ऑफ़लाइन-बोलीपूर्व बैठक 30 अप्रैल, 2026 (गुरुवार, सुबह 11:00 बजे)
स्थान: निर्गम विभाग, प्रथम मंजिल, भारतीय रिजर्व बैंक, बेंगलुरु
9 तकनीकी और वित्तीय बोली के लिए ऑनलाइन ई-निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2026 (शुक्रवार, सुबह 10:00 बजे)
10 बयाना राशि जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2026 (शुक्रवार, सुबह 10:00 बजे)
11 तकनीकी बोली खोलने का समय 15 मई, 2026 (शुक्रवार, सुबह 11:00 बजे)
12 वित्तीय बोली खोलने का समय तकनीकी बोली की जाँच के बाद योग्य पाए गए निविदाकारों को उनके द्वारा प्रदान किए गए ईमेल आईडी के माध्यम से तारीख एवं समय सूचित किया जाएगा।

ऊपर बताई गई किसी भी तिथि को अवकाश घोषित होने की स्थिति में अगला कार्य दिवस, यहां उल्लिखित संबंधित उद्देश्य के लिए, सक्रिय हो जाएगा। निविदा दस्तावेज वेबसाइट www.mstcecommerce.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इस निविदा के संबंध में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण केवल बैंक की वेबसाइट/ई-पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। उपर्युक्त निविदा में किसी भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण के लिए निविदाकर्ता को नियमित रूप से उक्त वेबसाइट/ई-पोर्टल की जांच करनी चाहिए।

8. ऊपर निर्दिष्ट सेवाएं सफल बोलीदाता/बोलीदाताओं द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक, निर्गम विभाग, बेंगलूरु को प्रदान की जानी हैं।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
बेंगलूरु



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष