बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (212.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
कानपुर स्थित बैंक के कार्यालय भवन का ऊर्जा ऑडिट करना

भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर द्वारा ‘‘कानपुर स्थित बैंक के कार्यालय भवन का ऊर्जा ऑडिट करना’’ के लिए दो भागों में निविदा (भाग-I और भाग-II) आमंत्रित की गई है। ई-निविदा की अनुसूची निम्नानुसार है:

क. कार्य की अनुमानित लागत 2,38,000/-
(जीएसटी सहित)
ख. निविदा का तरीका ऑफ़लाइन मोड। (भौतिक निविदा)
ग. वह तिथि जिससे निविदा दस्तावेज पक्षों को उपलब्ध होंगे 24 अप्रैल 2026 से, निविदा दस्तावेज 'निविदा' शीर्षक के तहत आरबीआई की वेबसाइट https://www.rbi.org.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
सभी शुद्धिपत्र/परिशिष्ट और आगामी संचार/सूचना, यदि कोई हो, केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
घ. बयाना जमा राशि (ईएमडी) 4,760/- प्रत्येक बोलीदाता से निविदा जमा करने की अंतिम तिथि से पहले एनईएफटी के माध्यम से बैंक के खाता संख्या 186003001, आईएफएससी RBIS0KNPA01 (कृपया 0 को शून्य पढ़ें) में जमा किया जाना है और इसके प्रेषण का प्रमाण estatekanpur@rbi.org.in पर भेजा जाएगा।
नोट: उद्यम पंजीकरण संख्या (उद्योग आधार ज्ञापन संख्या) वाले सूक्ष्म और लघु उद्यमों (एमएसई) को ईएमडी के भुगतान से छूट दी गई है। हालांकि, उद्यम पंजीकरण प्रमाण पत्र की एक प्रति निविदा के भाग I के साथ प्रस्तुत की जाएगी।
कृपया ध्यान दें कि ईएमडी पर कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा और सफल बोलीदाता को कार्य आदेश देने के बाद इसे असफल बोलीदाताओं को वापस कर दिया जाएगा।
प्री-बिड मीटिंग की तिथि और समय 05 मई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे
स्थान: संपदा विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, कानपुर
च. बोली-पूर्व बैठक के परिणाम को आरबीआई की वेबसाइट पर परिशिष्ट, शुद्धिपत्र आदि के रूप में अपलोड करने की तिथि और समय 05 मई 2026
छ. ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि और समय 15 मई 2026 को दोपहर 03.00 बजे तक
ज. तकनीकी वाणिज्यिक बोली जमा करने की आरंभिक तिथि 05 मई 2026
झ. तकनीकी वाणिज्यिक बोली (भाग I) और मूल्य बोली (भाग II) जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 को दोपहर 03:00 बजे तक
तकनीकी वाणिज्यिक बोली (भाग I) को प्रेषित ईएमडी के प्रमाण और मूल्य बोली (भाग II) के साथ, दो अलग-अलग सीलबंद लिफाफे में रखा जाएगा और दोनों लिफाफे एक ही लिफाफे में रखे जाएंगे जिसमें लिफाफे पर कार्य का नाम और निविदाकर्ता का नाम अंकित होगा।
उपर्युक्त लिफाफे को भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर के सम्पदा विभाग की पहली मंज़िल पर रखे गए 'कोटेशन बॉक्स' में डालकर अथवा 'कूरियर/पोस्ट' के ज़रिए जमा किया जा सकता है। 'कूरियर/पोस्ट', जमा करने की निर्धारित तिथि व समय पर अथवा उससे पहले बैंक में पहुँच जाना चाहिए।
ञ. भाग-1 (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) के खुलने की तिथि और समय 15 मई 2026 को अपराह्न 03.30 बजे
भाग-II - मूल्य बोलियां खोलने की तिथि और समय पात्र बोलीदाताओं की निविदा का भाग II (मूल्य-बोली), बाद की तारीख में खोला जाएगा, जिसे पात्र बोलीदाताओं को यथासमय सूचित किया जाएगा।
त. उत्पन्न होने वाले सभी विवाद क्षेत्राधिकार के अधीन होंगे कानपुर, उत्तर प्रदेश
थ. बोलियां भेजने के लिए पूर्ण पता क्षेत्रीय निदेशक,
सम्पदा विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, एमजी रोड, द मॉल, कानपुर - 208001
द. इस निविदा के संबंध में संपर्क हेतु संपर्क व्यक्तियों के नाम नाम और पदनाम:

a) श्रीमती मानसी जैन, सहायक प्रबंधक (तक-विद्युत) मोबाइल: 7665538104

b) श्री सागर सिंह जादौन, सहायक प्रबंधक मोबाइल: 9720994525 ईमेल आईडी: estatekanpur@rbi.org.in
1.2 क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी बोलियों को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं और उनके पास किसी भी नियम और शर्तों में छूट देने का अधिकार भी सुरक्षित है। किसी भी बोलीदाता के पास अपनी बोली की अस्वीकृति के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के विरुद्ध कार्रवाई या दावा करने का कोई कारण/अधिकार नहीं होगा।
1.3 इस निविदा के जवाब में प्रस्तुत की गई सभी जानकारी भारतीय रिज़र्व बैंक की संपत्ति होगी और यह अपनी इच्छा पर इसकी अवधारणा का उपयोग करने के लिए स्वतंत्र है।

आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को अपनी आवश्यक पात्रता के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा और ऐसा करने में उनकी विफलता की स्थिति में, बैंक उनकी बोलियों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। ईएमडी राशि के बिना निविदाएं, किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।

बैंक, सबसे कम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक, बिना कोई कारण बताए, सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।

निविदा में कोई भी परिवर्तन/शुद्धिपत्र, अगर भविष्य में जारी किया जाता है, तो उसकी सूचना केवल आरबीआई वेबसाइट पर दी जाएगी और उसे समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
कानपुर



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष