बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (835.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ में सिक्कों की थैलों और नोटबॉक्स के संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में वयस्क और सक्षम श्रमिकों की आपूर्ति

भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ प्रतिष्ठित, अनुभवी और लाइसेंसधारी मजदूर ठेकेदारों से दो भागों “पार्ट - I – सिक्कों की बोरियों व नोट से भरे बक्सों को लादने/उतारने/ढेर लगाने के लिए मजदूरों की आपूर्ति हेतु निविदा – तकनीकी बोली” और “पार्ट - II- सिक्कों की बोरियों व नोट से भरे बक्सों को लादने/उतारने/ढेर लगाने के लिए मजदूरों की आपूर्ति हेतु निविदा – मूल्य बोली” में ई-निविदा आमंत्रित करता है। अनुबंध 21 महीनों (01 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2028) की अवधि के लिए होगा, जिसे बैंक द्वारा, नियम और शर्तों में किसी भी भिन्नता के बिना / कुछ बदलावों के साथ, सेवा प्रदाता के संविदात्मक नियम और शर्तों के संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर एक वर्ष की आगे की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है। कार्य की अनुमानित लागत एक वर्ष हेतु रुपये चालीस लाख सत्तर हजार लगभग और 21 महीनों हेतु रुपये इकहत्तर लाख बाईस हजार पाँच सौ लगभग है, हालांकि वास्तविक राशि अलग हो सकती है।

2. उपर्युक्त ई-निविदा के संबंध में विस्तृत जानकारी एमएसटीसी की वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर उपलब्ध है। योग्यता मानदंड का विवरण और निविदा आमंत्रित संबन्धित विस्तृत नोटिस बैंक की कॉर्पोरेट वेबसाइट https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewTenders.aspx पर भी उपलब्ध हैं। यह निविदा प्रक्रिया एमएसटीसी के ई-निविदा पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprocn/) के माध्यम से की जाएगी। सभी इच्छुक निविदाकर्ताओं को ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने हेतु उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड के साथ स्वयं को पंजीकृत करना होगा।

3. ऑनलाइन निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 04 जून 2026 अपराह्न 2:00 बजे तक है तथा निविदा का पार्ट-I उसी दिन अपराह्न 3:30 बजे या उसके पश्चात खोला जाएगा। उपरोक्त उल्लिखित किसी भी तिथि को अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में, अगला कार्य दिवस यहां उल्लिखित संबंधित उद्देश्य के लिए संचालित हो जाएगा। पार्ट- II यानी मूल्य बोली केवल उन ठेकेदारों / निविदाकर्ताओं के संबंध में खोली जाएगी, जो पार्ट- I में सभी मानदंडों को पूरा करते हों।

4. ई-निविदा प्रक्रिया की अनुसूची निम्नानुसार है:

ई-निविदा कार्यक्रम निर्धारित तिथि व समय
ई-निविदा सं RBI/Lucknow Regional Office/Issue/1/26-27/ET/80
देखने के लिए NIT की उपलब्धता 14 मई 2026 (प्रात: 11:00 बजे से) से 04 जून 2026 तक
प्री-बिड बैठक 21 मई 2026 को अपराह्न 03:30 बजे
ऑनलाइन बिडिंग की अवधि 14 मई 2026 को प्रात: 11:00 बजे से 04 जून 2026 को अपराह्न 2.00 बजे तक
पार्ट – I खोलने की तिथि 04 जून 2026 को अपराह्न 3:30 बजे या उसके पश्चात
पार्ट – II खोलने की तिथि तिथि और समय सभी पात्र निविदाकारों को उनकी पंजीकृत ई-मेल आईडी के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

5. बैंक, कोई भी कारण बताए बिना, किसी भी या सभी ई-निविदा को स्वीकार करने या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

नोट: सभी निविदाकर्ताओं को यह ध्यान रखना होगा कि भविष्य में जारी किए गए इस ई-टेंडर में कोई संशोधन/सुधार, केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर अधिसूचित किये जाएंगे और इसकी कोई सूचना समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं की जाएगी।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
लखनऊ



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष