बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1199.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून में चिलर्स के लिए निरीक्षण सेवा अनुबंध सहित एचवीएसी (हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग) प्रणाली का संचालन और नियमित रखरखाव के लिए व्यापक वार्षिक रखरखाव अनुबंध

ट्रेड नंबर 28 में सूचीबद्ध ठेकेदारों से ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से दो भागों में ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए जाते हैं। यह टेंडर HVAC कार्यों (जैसे AHU, डक्टिंग, थर्मल इंसुलेशन आदि) और एयर कूलर, डेज़र्ट कूलर, स्प्लिट AC, विंडो AC, VRF AC, पैकेज AC, कैसेट AC, टावर AC, एयर प्यूरीफायर आदि की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग (SITC) / रखरखाव / वार्षिक रखरखाव अनुबंध / मरम्मत के लिए हैं। ये कार्य श्रेणी 4 और 5 के अंतर्गत आते हैं, यानी वे कार्य जिनकी लागत 10.00 लाख से अधिक और 25.00 लाख तक है, तथा वे कार्य जिनकी लागत 25.00 लाख से अधिक और 50.00 लाख तक है। इन टेंडरों का उद्देश्य भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून में HVAC (हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग) प्रणाली के संचालन और नियमित रखरखाव का कार्य (जिसमें चिलर्स के लिए निरीक्षण सेवा अनुबंध भी शामिल है) प्रदान करना है। इस कार्य की अनुमानित लागत 12 महीनों के लिए (सभी करों सहित) लगभग 19,32,050/- है।

2. ऑनलाइन टेंडर 14 मई, 2026 को दोपहर 03:00 बजे से सभी बोलीदाताओं के लिए देखने हेतु उपलब्ध होंगे। भाग II को बाद की किसी तिथि पर खोला जाएगा, जिसकी सूचना आवश्यकता होने पर बोलीदाताओं को ईमेल के माध्यम से पहले ही दे दी जाएगी।

3. जो बोलीदाता तकनीकी बोली के साथ बयाना राशि जमा (ईएमडी) प्रस्तुत नहीं करते हैं, उन्हें निविदा खोलने के लिए विचार नहीं किया जाएगा। एनईएफटी द्वारा भुगतान किया गया ईएमडी (प्रमाण के साथ) 04 जून 2026 को दोपहर 02:30 बजे तक हम तक पहुंचने चाहिए इसके लिए ईमेल – estatedehradun@rbi.org.in के माध्यम से सूचना भेज सकते है।

4. इच्छुक बोलीदाताओं की प्री-बिड मीटिंग (ऑफ-लाइन मोड) 21 मई 2026 को अप्राह्न 12:00 से 01:00 बजे भारतीय रिजर्व बैंक, प्लॉट नंबर 16-17, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में आयोजित की जाएगी।

5. निविदा दस्तावेज में उल्लिखित सभी दस्तावेज एमएसटीसी साइट यानी www.mstcecommerce.com/eprocn पर अपलोड किए जाने चाहिए। इसे बैंक द्वारा मूल्यांकन के लिए डाउनलोड किया जाएगा।

6. जांच के बाद, यदि बोलीदाता में से कोई भी आवश्यक पात्रता के अधिकारी नहीं पाया जाता है, तो बैंक द्वारा उनकी निविदाओं को अस्वीकार किया जा सकता है।

7. निविदाओं का भाग-I दिनांक 04 जून 2026 को अप्राह्न 03:30 बजे बोलीदाताओं के अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति में ऑन-लाइन खोला जाएगा, जो निविदा के भाग I को खोलने के समय उपस्थित होना चाहते हैं। भाग II बाद में खोला जाएगा, जिसकी जानकारी आवश्यक होने पर ईमेल के माध्यम से बोलिकर्ताओ को दी जाएगी।

8. बैंक न्यूनतम निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक
देहरादून

दिनांक: 14 मई 2026


निविदा की अनुसूची

क. ई-निविदा नं. RBI/DEHRADUN REGIONAL OFFICE/Estate/2/26-27/ET/86[AMC for OM of HVAC]
ख. कार्य का नाम भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून में चिलर्स के लिए निरीक्षण सेवा अनुबंध सहित एचवीएसी (हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग) प्रणाली का संचालन और नियमित रखरखाव के लिए व्यापक वार्षिक रखरखाव अनुबंध।
ग. निविदा की प्रक्रिया ई-प्रापण प्रणाली (ऑनलाइन भाग-I और भाग-II-www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से मूल्य बोली)। निविदा दस्तावेज में ई-निविदा के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
घ. बोलीदाताओं के लिए निविदा के डाउनलोड हेतु उपलब्ध होने की तिथि 14 मई 2026 को अप्राह्न 03:00 बजे
च. बयाना राशि प्रत्येक बोलीदाता से 38,641/-
छ. बयाना राशि जमा करने की अंतिम तिथि। 04 जून 2026 को 02:30 बजे दोपहर तक
ज. देखने के लिए टेंडर उपलब्धता की अंतिम तिथि। 18 मई 2026
झ. बोली पूर्व बैठक की तिथि 21 मई 2026 को अप्राह्न 12:00 से 01:00 बजे
ट. बैंक की वेबसाइट पर बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त का प्रकाशन 25 मई 2026
ठ. ई-निविदा के बोली लगाने हेतु खुलने की तिथि 18 मई 2026 को अप्राह्न 03:00 बजे
ड. भाग I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) और भाग II (मूल्य बोली) जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के समापन की तिथि 04 जून 2026 को अप्राह्न 03:00 बजे
ढ. ई-निविदा भाग I के खुलने की तिथि

भाग II के खुलने की तिथि
04 जून 2026 को अप्राह्न 03:30 बजे

भाग II बाद में खोला जाएगा, जिसकी जानकारी आवश्यक होने पर ईमेल के माध्यम से बोलिकर्ताओ को दी जाएगी।
ण. पात्रता मानदंड एमएसटीसी के पक्ष में एमएसटीसी भुगतान गेटवे / एनईएफटी / आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी पोर्टल में उल्लिखित लेनदेन शुल्क का भुगतान सीमित।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक
देहरादून

दिनांक: 14 मई 2026



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष