बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1245.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक के अधिकारियों के लिए मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (MOOCs) प्रदान करने के लिए एक वेंडर के चयन के लिए प्रस्ताव हेतु अनुरोध (आरएफ़पी), मुंबई

मानव संसाधन प्रबंध विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक (जिसे आगे “बैंक” कहा जाएगा) बैंक के अधिकारियों के लिए 1250 MOOCs लाइसेंस की खरीद के लिए प्रतिष्ठित मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (एमओओसी) वेंडरों (जिन्हें आगे “वेंडर” कहा जाएगा) से ई-निविदा के माध्यम से निविदाएँ (भाग I: तकनीकी बोली एवं भाग II: वित्तीय बोली) आमंत्रित करता है। केवल वे वेंडर जो अर्हता-पूर्व मानदंडों को पूरा करते हैं, इस निविदा में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।

2. संविदा प्रारंभ में MOOCs लाइसेंस के आवंटन की तारीख से 31 मार्च 2027 तक वैध होगी और उसके बाद वेंडर के संतोषजनक कार्यनिष्पादन/ सेवा प्रदान करने तथा सभी शर्तों और नियमों के अनुपालन, जैसा बैंक द्वारा मूल्यांकन किया जाए, के अधीन प्रत्येक बारह (12) महीने की दो अतिरिक्त अवधियों के लिए नवीनीकृत की जा सकती है। यदि बैंक द्वारा अनुमोदित किया जाता है, तो ऐसे नवीनीकरण पहली अवधि के लिए लागू प्रति लाइसेंस यथानुपात लागत पर होंगे, अर्थात पहली अवधि के लिए कोट की गई प्रति लाइसेंस लागत का 1.33 गुना।

3. "प्रस्ताव हेतु अनुरोध" (आरएफपी) बैंक की वेबसाइट (https://www.rbi.org.in) के ‘निविदा’ अनुभाग में उपलब्ध है। इच्छुक बोलीदाताओं से अनुरोध है कि वे उक्त आरएफपी देखें। आरएफपी दस्तावेज़ के प्रावधानों के अनुसार ही बोलियाँ ऑनलाइन प्रस्तुत की जानी चाहिए।

4. इस निविदा के संबंध में कोई भी संशोधन/ शुद्धिपत्र/ स्पष्टीकरण केवल आरबीआई वेबसाइट/ एमएसटीसी ई-पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा। निविदाकर्ता/ बोलीदाता को बोली प्रस्तुत करने से पहले किसी भी संशोधन/ शुद्धिपत्र/ स्पष्टीकरण के लिए उक्त वेबसाइट/ ई-पोर्टल देखना चाहिए। बैंक को निविदा रद्द करने, संशोधित करने और निविदा प्रस्तुत करने की समय सीमा को बढ़ाने का अधिकार होगा। इसके अतिरिक्त, बैंक के पास किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने और किसी या सभी निविदाओं को बिना कोई कारण बताए अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।

निविदा अनुसूची (एसओटी)

क्र. सं. विवरण तारीख/समय/अन्य जानकारी
1. ई-निविदा सं. RBI/HRMD-CO Central Office Departments/Others/5/26-27/ET/90 [Engagement of Vendor for MOOCs]
2. निविदा का प्रकार ई-खरीद प्रणाली
(www.mstcecommerce.com/eprocn/ द्वारा ऑनलाइन भाग I – तकनीकी बोली और प्रस्तुतिकरण भाग II – वित्तीय बोली)
3. वेंडरों के लिए निविदा आमंत्रण सूचना (एनआईटी) देखने/ डाउनलोड करने हेतु उपलब्ध रहने की तारीख 14 मई 2026 को 1200 बजे से
04 जून 2026 को 1400 बजे तक
4. बोली-पूर्व बैठक 21 मई 2026 को 1100 बजे आरबीआई, नए केंद्रीय कार्यालय भवन में। निविदा से संबंधित सभी प्रश्न 20 मई 2026 को 1100 बजे तक अनुलग्नक XII में दिए गए प्रारूप में ईमेल द्वारा प्रस्तुत किए जाने चाहिए।
5. www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर ऑनलाइन तकनीकी और वित्तीय बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा शुरू होने की तारीख 14 मई 2026 को 1200 बजे
6. ऑनलाइन तकनीकी और वित्तीय बोली प्रस्तुत करने हेतु ऑनलाइन ई-निविदा बंद होने की तारीख और समय 04 जून 2026 को 1400 बजे
7. भाग-I (तकनीकी बोली) खोलने की तारीख और समय 04 जून 2026 को 1500 बजे
8. आरबीआई, केंद्रीय कार्यालय, फोर्ट, मुंबई में प्रस्तुतिकरण/ डेमो की तारीख और समय 10 जून 2026 को 1100 बजे
9. भाग-II (वित्तीय बोली) खोलने की तारीख और समय 11 जून 2026 को 1100 बजे
10. लेनदेन शुल्क एमएसटीसी शुल्क का भुगतान एमएसटीसी पेमेंट गेटवे/एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में या एमएसटीसी लिमिटेड द्वारा सूचित किए गए अनुसार किया जाना चाहिए।

(कृपया लेनदेन शुल्क भारतीय रिज़र्व बैंक को न भेजें)
11. एक वर्ष के लिए निविदा का अनुमानित मूल्य (करों को छोड़कर) 1,18,75,000 (एक करोड़ अठारह लाख पचहत्तर हजार रुपए मात्र)

कृपया ध्यान दें कि पहली अवधि वर्ष के केवल तीन तिमाहियों, अर्थात् 01 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए होगी।
12. बयाना जमा-राशि (ईएमडी)
(ईएमडी का भुगतान न किए जाने पर निविदा को अप्रतिक्रियाशील माना जाएगा और अस्वीकृत कर दिया जाएगा।)
ईएमडी संविदा के अनुमानित मूल्य का 2% (2,37,500 मात्र) केवल एनईएफटी द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक के पक्ष में विप्रेषित किया जाना है।

एनईएफटी विवरण:
लाभार्थी का नाम: RESERVE BANK OF INDIA
लाभार्थी खाता संख्या: 41869229904
आईएफएससी: RBIS0COD001 (5वां, 9वां और 10वां अंक शून्य है, 7वां अंक अक्षर O है।)
कृपया आवेदन करते समय अनुलग्नक IX में दिए गए प्रारूप में यूटीआर विवरण का उल्लेख करें।
13. एनईएफटी के माध्यम से बयाना जमा-राशि (ईएमडी) जमा करने की अंतिम तारीख निविदा प्रस्तुत करने का समय बंद होने अर्थात 04 जून 2026 को 1400 बजे तक
14. कार्यनिष्पादन बैंक गारंटी (पीबीजी) सफल बोलीदाता को अनुलग्नक X के अनुसार किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक द्वारा जारी की गई संविदा मूल्य के 5% के बराबर राशि की कार्यनिष्पादन बैंक गारंटी (पीबीजी) संविदा दिए जाने की तारीख से 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करनी होगी, जो संविदा अवधि के दो महीने बाद तक के लिए वैध रहेगी। वैकल्पिक रूप से, चयनित बोलीदाता संविदा दिए जाने की तारीख से 15 दिनों के भीतर उक्त राशि को ऑनलाइन मोड (एनईएफटी/आरटीजीएस) के माध्यम से आरबीआई के पास प्रतिभूति जमाराशि के रूप में जमा कर सकता है, और जमा की गई राशि कार्य पूरा होने के 30 दिनों के भीतर बिना किसी ब्याज के वापस कर दी जाएगी।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष