बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (197.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त - कार हायरिंग एजेंसियों द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची को आवश्यकता अनुसार कार/ वाहन उपलब्ध कराने के लिए

ई-निविदा स.- RBI/RANCHI REGIONAL OFFICE/HRMD/1/26-27/ET/181

भारतीय रिज़र्व बैंक को कार/वाहन उपलब्ध कराने के लिए मंगाई गई ई-निविदा के लिए एक बोली-पूर्व बैठक 23 जून, 2026 को सुबह 11:00 बजे भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित की गई थी। इस बैठक में सूचीबद्ध दो कार एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों की सूची अनुलग्नक-क में दी गई है।

2. बैठक के दौरान प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों तथा बैंक द्वारा प्रदान किए गए स्पष्टीकरण निम्नानुसार हैं:

क्र.सं. प्रश्न टिप्पणियाँ / उत्तर
1. क्या GST के अंतर्गत रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (RCM) के प्रावधानों के अनुसार इनवॉइस जारी किया जा सकता है? सूचीबद्ध विक्रेता GST के अंतर्गत पंजीकृत संस्थाएँ हैं। अतः इनवॉइस GST सहित जारी किए जाएंगे तथा इस मामले मे रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (RCM) के प्रावधान लागू नहीं होंगे।
2. क्या मूल्य बोली प्रपत्र (Price Bid Form) के सभी क्षेत्रों (Fields) को भरना अनिवार्य है। मूल्य बोली प्रपत्र के सभी क्षेत्रो को निविदाकर्ताओं द्वारा विधिवत भरना अनिवार्य है

नोट: यह दस्तावेज़ निविदा का हिस्सा माना जाएगा।

प्रभारी अधिकारी
भारतीय रिज़र्व बैंक
राँची


अनुलग्नक-क

23 जून 2026 को आयोजित बोली-पूर्व बैठक में भाग लेने वाले प्रतिभागी

क्रमांक नाम संगठन / फर्म
1 श्री बिनोद बिहारी मिश्रा, उप महाप्रबंधक भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची
2 श्री नितिन गौरव, प्रबंधक भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची
3 श्री अमित कुमार, सप्र भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची
4 श्री रोहित कुमार, सप्र भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची
5 श्री विवेक कुमार, सहायक भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची
6 श्री राजेश चौरसिया मेसर्स श्री ट्रेवल्स
7 श्री राहुल चौरसिया मेसर्स श्री ट्रेवल्स
8 श्री धनंजय कुमार मेसर्स पीडीआर क्रिएशन एंड सप्लाई (ओपीसी) प्रा. लि.

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष