बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1027.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ के सैक्टर 16ए, 30ए एवं 44बी स्थित आवासीय परिसरों के विविध टीएचएच एवं वीओएफ़ फ्लैट्स में स्पिलट एसी इकाइयों की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के कार्य हेतु

जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त

1. भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ अपने सैक्टर 16ए, 30ए एवं 44बी स्थित आवासीय परिसरों के विविध टीएचएच एवं वीओएफ़ फ्लैट्स में स्पिलट एसी इकाइयों की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के कार्य के लिए पात्र एवं इच्छुक फ़र्मों से ई-निविदाएँ आमंत्रित करता है। कार्य की अनुमानित लागत 20.30 लाख मात्र (जी.एस.टी सहित) है। कार्य समाप्ती की तिथि कार्यदेश जारी करने के 7वें दिन से 30 दिन की होगी।

2. यह एक सीमित ई-निविदा है। केवल वे फर्म जो संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ में Standalone Air-conditioning works (Trade No. 9) में 25.00 लाख (श्रेणी IV) तक के कार्यों के लिए सूचीबद्ध हैं, ई-निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। ई-निविदा दस्तावेज बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

3. निविदा दो भागों में ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी। निविदा के भाग–I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें होंगी, जिनपर निविदाकर्ता को सहमत होना होगा। ई-निविदा के भाग-II में बैंक की मात्राओं की अनुसूची निर्धारित की जाएगी और निविदाकर्ता द्वारा मूल्य बोली ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी।

4. पात्रता मानदंड को पूरा करने वाली फ़र्मों और कार्य के आवंटन के लिए विचार किए जाने की इच्छुक निविदाकर्ता को 12 अगस्त 2026 अपराह्न 1:00 बजे तक या उससे पहले सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को https://etenders.gov.in पर अपलोड करना होगा।

5. निविदा के भाग-I को 13 अगस्त 2026 अपराह्न 1:00 बजे Central Public Procurement (CPP) portal पर खोला जाएगा। निविदा की समय-सारणी निम्नानुसार है:-

(क) ई-निविदा सं RBI/CHD/Estate/2026-27/2/CPPP
(ख) निविदा प्रणाली ई-प्रापण प्रणाली (ऑनलाईन https://etenders.gov.in पर भाग I - तकनीकी वाणिज्यिक बोली तथा भाग II - मूल्य बोली
(ग) अनुमानित लागत 20.30 लाख (रूपये बीस लाख तीस हज़ार मात्र) (जीएसटी सहित)
(घ) निविदा दस्तावेज़ बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड करने की प्रारम्भिक तिथि 07 अगस्त 2026 अपराह्न 1:00 बजे से
(ड़) बयाना राशि (केवल NEFT/DD के माध्यम से) लागू नहीं
(च) बयाना राशि जमा करने की अंतिम तिथि लागू नहीं
(छ) https://etenders.gov.in पर ई-निविदा (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली) प्रारंभ होने की तिथि 07 अगस्त 2026 अपराह्न 1:00 बजे से
(ज) बोली पूर्व बैठक की तिथि एवं समय 10 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे
स्थान: संपदा विभाग, तृतीय तल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर-17, चंडीगढ़
(झ) ई-निविदा (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली एवं मूल्य बोली) बंद होने की तिथि 12 अगस्त 2026 को अपराह्न 1:00 बजे तक
(ञ) i) ई-निविदा का भाग–I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) खोलने की तिथि

ii) भाग II – (मूल्य बोली) खोलने की तिथि
13 अगस्त 2026 अपराह्न 1:00 बजे

यदि बोलीदाताओं द्वारा कोई विचलन प्रस्तुत नहीं किया गया तो भाग II उसी दिन खोला जाएगा। अन्यथा भाग II किसी अन्य तिथि पर खोला जाएगा जिसकी सूचना बोलीदाताओं को ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।

सभी इच्छुक कंपनियों / एजेंसियों / फर्मों को Central Public Procurement (CPP) portal के माध्यम से उपर्युक्त वेबसाइट के द्वारा निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण कराना होगा। कृपया यह भी ध्यान दें आगे का परिशिष्ट केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और CPP portal पर प्रकाशित किया जाएगा। बैंक सबसे कम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक को बिना कोई कारण बताए किसी भी निविदा या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष