ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (213.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें |
जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार (ई-निविदा सं: आरबीआई/चेन्नै क्षेत्रीय कार्यालय/संपदा/14/23-24/ईटी/237[रिपेयर्स वाटरप्रूफिंग एमओपी])
उक्त निविदा के लिए 'बोली-पूर्व बैठक' निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 दिसंबर 2023 को पूर्वाहन 11:00 बजे, सम्मेलन हॉल -1, दूसरी मंजिल, भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्नै में आयोजित की गई। बोली-पूर्व बैठक के दौरान निम्नलिखित आरबीआई के स्टाफ सदस्य और इच्छुक बोलीदाता उपस्थित थे:
क्र. सं. |
आरबीआई के अधिकारी का नाम और पदनाम |
1. |
श्री एम. राजकुमार, उप महाप्रबंधक (संपदा) |
2. |
श्री साबू एंटनी, प्रबंधक (तकनीकी-सिविल) (संपदा) |
3. |
श्री पी नरसिम्ह राव, सहायक प्रबंधक (तकनीकी-सिविल) (संपदा) |
4. |
श्रीमती एन साई समीरा, सहायक प्रबंधक (संपदा) |
5. |
श्री ए हरिहरन, कनिष्ठ अभियंता (तकनीकी-सिविल) (संपदा) |
6. |
श्री अर्जुन कुमार, सहायक (संपदा) |
क्र. सं |
इच्छुक बोलीदाता का नाम |
इच्छुक बोलीदाता के प्रतिनिधि का नाम |
1. |
मेसर्स श्री वेलमुरुगन इंजीनियरिंग एण्ड कन्स्ट्रक्सन प्रा. लि., |
श्री बी. शंकरन |
बोली-पूर्व बैठक के दौरान निम्नलिखित प्रश्न उठाए गए/ प्रस्ताव रखे गए। बैंक द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण इस प्रकार हैं:
क्र. सं. |
प्रश्न / प्रस्ताव |
बैंक का स्पष्टीकरण |
1. |
क्या निविदा दस्तावेज में निर्दिष्ट सामग्रियों के अलावा किसी अन्य अनुमोदित सामग्री / ब्रांड पर विचार किया जा सकता है? |
यह स्पष्ट किया गया है कि इच्छुक बोलीदाता द्वारा प्रस्तावित किसी अन्य समकक्ष उत्पाद के मामले में प्रस्तावित उत्पाद की तकनीकी डाटा शीट के साथ-साथ राष्ट्रीय परीक्षण गृह या एनएबीएल की मान्यता या समकक्ष अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला युक्त किसी अन्य अनुमोदित सरकारी प्रयोगशालाओं से परीक्षण रिपोर्ट (निविदा जमा करने की नियत तिथि से 6 महीने से अधिक पुरानी नहीं) को निविदा के भाग-1 के साथ अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाएगा। बोलीदाताओं को सूचित किया गया है कि वे अनुमोदित उत्पादों या सामग्रियों के ब्रांडों की सूची से उत्पाद का चयन/संकेत करें और निविदा दस्तावेज के भाग-1 के अनुलग्नक - 11 (पृष्ठ संख्या 165) के तहत निर्देशों के अनुसार प्रासंगिक पृष्ठों को अपलोड करें। |
2. |
एमएसटीसी पोर्टल में बोली प्रस्तुत करने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। |
यह स्पष्ट किया गया है कि एमएसटीसी लिमिटेड ने 07.12.2023 को अपने प्रोक्योरमेंट पोर्टल का एक नया संस्करण लॉन्च करने की घोषणा की है और इसलिए, भाग-1 और भाग 2 की बोली अनिवार्य रूप से नए पोर्टल https://www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से प्रस्तुत की जानी चाहिए। इसके अलावा, यह स्पष्ट किया गया है कि निविदा दस्तावेज में उल्लिखित पोर्टल अमान्य है। |
टिप्पणी: उक्त संशोधन / स्पष्टीकरण सभी इच्छुक बोलीदाताओं की जानकारी के लिए जारी किए गए हैं। बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त निविदा का हिस्सा होगा। निविदा दस्तावेज के अन्य सभी भाग अपरिवर्तित बने रहेंगे। निविदाएं प्रस्तुत करने के संबंध में यह माना जाएगा कि वह निविदा दस्तावेज और संशोधनों / स्पष्टीकरणों के अनुरूप है।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
चेन्नै | |