बोली जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार
(E-tender No. RBI/Chandigarh Regional Office/Estate/4/24-25/ET/50)
उपरोक्त निविदा की बोली-पूर्व बैठक 05 जुलाई 2024 को सुबह 11:00 बजे संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ कार्यालय में आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता उप महाप्रबंधक, संपदा विभाग द्वारा की गई। प्रतिभागियों की सूची अनुबंध I में दी गई है।
2. बोली-पूर्व बैठक में फर्म द्वारा निम्नलिखित प्रश्न उठाए गए जिनका उत्तर दिया गया और समाधान किया गया:-
क्र सं |
फ़र्म का नाम |
निविदा दस्तावेज़ का अनुभाग/उप-अनुभाग |
फर्म द्वारा प्रश्न/सुझाव |
बैंक की टिप्पणियाँ |
1. |
M/s Ravish Iqbal |
BOQ के पैरा संख्या 8.1 |
फर्म ने स्तंभों के चारों ओर एसीपी (ACP) क्लैडिंग के आकार के बारे में प्रश्न पूछा |
बैंक ने एसीपी क्लैडिंग कार्य की वस्तुओं के विवरण का विश्लेषण किया है। एसीपी शीट को बहुकोणीय (Polygonal) आकार (अधिमानतः अष्टकोणीय (Octagonal) या षटकोणीय (Hexagonal) आकार गोलाकार स्तंभ के चारों ओर) में स्थापित किया जाना चाहिए। इसलिए, विवरण में "वक्रता" शब्द का अर्थ संरचनात्मक स्तंभ की वक्रता है, न कि एसीपी क्लैडिंग का कार्य। स्तंभ के चारों ओर एसीपी क्लैडिंग कार्य बहुकोणीय (Polygonal) आकार में होना चाहिए। |
3. अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त की गई।
4. यह बोली-पूर्व बैठक के मिनट निविदा दस्तावेज का हिस्सा बनेंगे।
5. निविदा की अन्य सभी शर्तें और नियम समान रहेंगे।
6. उपरोक्त स्पष्टीकरण सभी इच्छुक बोलीदाताओं की जानकारी के लिए जारी किया गया है।
7. फर्म द्वारा बोली प्रस्तुत करना, निविदा दस्तावेज और ऊपर दिए गए संशोधनों/स्पष्टीकरणों के अनुरूप माना जाएगा।
अनुलग्नक I
क) बोली-पूर्व बैठक में भाग लेने वाले बैंक अधिकारियों की सूची:-
क्र. सं. |
नाम एवं पदनाम |
1 |
श्री मंदीप सिंह (उप महाप्रबंधक) |
2 |
श्री विकास दहिया, सहायक महाप्रबंधक |
3 |
श्री नकुल नागदे, प्रबन्धक (तकनीकी) |
4 |
श्री भास्कर बसोतर, सहायक प्रबन्धक |
5 |
मो. अरहम, कनिष्ठ अभियंता (तकनीकी सिविल) |
ख) बोली-पूर्व बैठक में भाग लेने वाले फ़र्म की सूची :-
क्र. सं. |
फ़र्म का नाम |
1 |
M/s Ravish Iqbal
(प्रतिनिधि का नाम: श्री रविश इकबाल) |
|