भारतीय रिजर्व बैंक, परिसर विभाग, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई एकता नगर, मझगांव, मुंबई में अधिकारियों के लिए आवासीय फ्लैटों के निर्माण के लिए पीएमसी हेतु पात्र सीपीएसयू से ई-आरएफपी आमंत्रित करता है। बोलियां एमएसटीसी लिमिटेड (https://www.mstcecommerce.com/eprocn) के ई-टेंडरिंग पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत की जाएंगी। बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी पात्र और इच्छुक सीपीएसयू को उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के साथ स्वयं को पंजीकृत करना होगा।
क्रमांक |
विवरण |
ब्यौरा |
1 |
कार्य का नाम |
एकता नगर, मझगांव, मुंबई में अधिकारियों के लिए आवासीय फ्लैटों के निर्माण के लिए जमा आधार पर परियोजना प्रबंधन सलाहकार (पीएमसी) का चयन |
2 |
ई-निविदा सं |
आरबीआई/पीडी-केंद्रीय कार्यालय विभाग/अन्य/6/24-25/ईटी/211 |
3 |
कार्य की अनुमानित लागत |
₹325 करोड़ |
4 |
बयाना जमा राशि (ईएमडी) बीजी/डीडी/एनईएफटी/आरटीजीएस
सभी बोलीदाताओं द्वारा ईएमडी जमा करना होगा |
₹26 लाख निम्नलिखितके माध्यम से प्रेषित किया जाना है:
क) एनईएफटी/आरटीजीएस खाता संख्या. 41861403873 लाभार्थी का नाम- भारतीय रिज़र्व बैंक आईएफएससी कोड: RBIS0COD001 (शुरुआत से 5वां, 9वां और 10वां अक्षर शून्य है) ख) डिमांड ड्राफ्ट/बैंक गारंटी: रिजर्व बैंक के पक्ष में भारतीय रिजर्व बैंक, परिसर विभाग, केंद्रीय कार्यालय, शहीद भगत सिंह मार्ग, मुंबई - 400001 में भौतिक रूप से सुपुर्द किया जाना है। |
5 |
बोली दस्तावेजों की उपलब्धता |
भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट/एमएसटीसी वेबसाइट |
6 |
बोली प्रक्रिया |
गुणवत्ता सह लागत आधारित चयन (क्यूसीबीएस) के तहत मूल्यांकन किया जाएगा |
7 |
प्रस्तुत करने का तरीका- बोलीदाताओं द्वारा भाग I और भाग II |
ई-प्रापण प्रणाली (एमएसटीसी पोर्टल)
(ऑनलाइन भाग I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II - मूल्य बोली www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से) |
8 |
समाचार पत्रों में आरएफपी प्रकाशित करने की तिथि |
14 जुलाई, 2024 एवं 21 जुलाई, 2024 |
9 |
डाउनलोड करने के लिए आरएफपी दस्तावेज़ की उपलब्धता की तिथि |
15 जुलाई 2024 अपराह्न 03:00 बजे से |
10 |
एमएसटीसी पोर्टल पर लेनदेन शुल्क |
एमएसटीसी भुगतान गेटवे/एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में अथवा मैसर्स एमएसटीसी लिमिटेड द्वारा सूचित किए गए अनुसार भुगतान किया जाना है। |
11 |
बोलीदाताओं द्वारा बोली-पूर्व प्रश्न, यदि कोई हो, प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख |
06 अगस्त 2024 पूर्वाह्न 11.00 बजे तक (ईमेल projectekta@rbi.org.in द्वारा) (संपर्क सं 022-22602292/22602366) |
12 |
बोली पूर्व बैठक आयोजित करने की तिथि (भौतिक/वेबएक्स) |
09 अगस्त 2024, अपराह्न 03:00 बजे |
13 |
www.mstcecommerce.com/eprocn पर केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा ऑनलाइन तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए बोली प्रक्रिया शुरू करने की तारीख |
10 अगस्त 2024 अपराह्न 06:00 बजे से |
14 |
बोली पूर्व बैठक के परिणामस्वरूप बैंक की वेबसाइट पर निविदा दस्तावेज के लिए परिशिष्ट/शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, जारी करने की तिथि |
13 अगस्त 2024 |
15 |
तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के समापन की तिथि |
22 अगस्त 2024, अपराह्न 02:00 बजे तक |
16 |
भाग-I के खुलने की तिथि और समय (अर्थात तकनीकी-वाणिज्यिक बोली)
भाग-II के खुलने की तिथि और समय (अर्थात मूल्य बोली)। |
22, अगस्त 2024 को अपराह्न 03:00 बजे
भाग-II खोलने की प्रस्तावित तिथि की सूचना पात्र बोलीदाताओं को ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। |
17 |
पात्र सीपीएसयू का चयन करने और आगे की प्रक्रिया के लिए पात्र बोलीदाताओं को सूचित करने की तारीख |
04, अक्तूबर 2024 |
18 |
सूची में शामिल किए गए बोलीदाताओं द्वारा प्रस्तुति |
बाद में सूचित किया जाएगा। |
19 |
परियोजना को पूरा करने के लिए अनुमत कुल समय |
48 माह (कार्य सौंपे जाने के 15वें दिन से गणना की जाएगी) |
1. चूंकि यह एक ई-आरएफपी है, दरें केवल ऑनलाइन मोड में प्रस्तुत की जाएंगी न कि किसी अन्य दस्तावेज के द्वारा, अन्यथा बोली खारिज कर दी जाएगी।
2. निविदा के संबंध में भविष्य में जारी अन्य सूचना/संशोधन/शुद्धिपत्र, यदि कोई हो,तो केवल आरबीआई की वेबसाइट और एमएसटीसी वेबसाइट पर उपर्युक्तानुसार सूचित किया जाएगा और समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।