भारतीय रिज़र्व बैंक, बेंगलूरु में बैंक के कैश एरिया, बेसमेंट फ्लोर, मुख्य कार्यालय भवन, आरबीआई, बेंगलुरु में पॉलीयूरेथेन कंक्रीट फ़्लोरिंग प्रदान करना और लागू करने के लिए एमएसटीसी वेबसाइट के माध्यम से पात्र सूचीबद्ध विक्रेताओं से ई-निविदा आमंत्रित करता है। विस्तृत निविदा सूचना सहित ई-निविदा एमएसटीसी की वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com/eprocn और भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर “निविदाएं" मेन्यू के अंतर्गत उपलब्ध है।
2. ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी सूचीबद्ध बोली लगाने वालों को उपर्युक्त वेबसाइट में स्वयं को एमएसटीसी में पंजीकृत करना अनिवार्य होगा।
3. कार्य की अनुमानित लागत ₹48.32 लाख (मात्र अड़तालीस लाख बत्तीस हजार रूपये) है। हालांकि, वास्तविक राशि में भिन्नता हो सकती है।
4. ई-निविदा प्रक्रिया का कार्यक्रम निम्नानुसार है:
क |
ई-निविदा सं. |
RBI/Bangalore Regional Office/Estate/14/24-25/ET/260 |
ख |
निविदा की पद्धति |
ई-प्रापण प्रणाली (ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम)
(ऑनलाइन – भाग-I : तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II – कीमत बोली, जो www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से की जानी है।) |
ग |
पार्टियों द्वारा डाउनलोड करने के लिए एनआईटी की निर्धारित तिथि |
26 जुलाई 2024; दोपहर 12:00 बजे से |
घ |
बयाना जमा-राशि |
₹96,640.00 (छियानवे हजार छह सौ चालीस रूपये मात्र) |
ड. |
बोली प्रारंभ करने की तिथि |
26 जुलाई 2024; दोपहर 12:00 बजे से |
च |
बोली-पूर्व बैठक का दिनांक |
6 अगस्त 2024 दोपहर 3:00 बजे |
छ |
निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि |
16 अगस्त 2024 सुबह 10:00 बजे तक |
ज |
भाग-I (तकनीकी बोली) खोलने की तिथि |
16 अगस्त 2024 सुबह 11:00 बजे |
5. भाग–I में निर्धारित सभी मानदंडों को पूरा करने वाले निविदाकारों/बोली लगाने वालों से ही संबंधित भाग-II अर्थात कीमत बोली को उसी दिन या बाद की तारीख में, बैंक द्वारा यथासूचित, खोला जाएगा। बैंक के पास बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी ई-निविदाओं को स्वीकार करने या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।
टिप्पणी: सभी निविदाकर्ता कृपया ध्यान दें कि ई-निविदा में कोई भी संशोधन / सुधार भविष्य में किए जाने पर, यदि कोई हों, उन्हें सिर्फ भारिबैं और एमएसटीसी वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा और अखबार में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
बेंगलूरु |