भारतीय रिज़र्व बैंक, सूचना प्रौद्योगिकी कक्ष, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय (जिसे आगे “बैंक” कहा जाएगा) “भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय में कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और पेरिफेरल्स के लिए वार्षिक रखरखाव संविदा (एएमसी) और सुविधा प्रबंध सेवा (एफएमएस)” के लिए बैंक के सूचीबद्ध वेंडर्स से ई-निविदा के माध्यम से बोलियाँ (भाग I : तकनीकी बोली और भाग II : कीमत बोली) आमंत्रित करता है।
2. यह एक सीमित निविदा है। यह नोटिस केवल सूचना के लिए प्रकाशित किया जा रहा है और इस सीमित निविदा में बोली लगाने के लिए खुला आमंत्रण नहीं है। निविदा में भाग लेने के लिए केवल वे ही वेंडर पात्र हैं जो सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, केंद्रीय कार्यालय के साथ कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और पेरिफेरल्स के लिए वार्षिक रखरखाव संविदा और सुविधा प्रबंध सेवा प्रदान करने के लिए सूचीबद्ध हैं। अनापेक्षित बोलियों को अनदेखा किया जा सकता है।
3. संविदा 01 मई 2025 से 31 मार्च 2026 तक 11 माह की अवधि के लिए वैध होगी, जिसे संतोषजनक निष्पादन के अधीन, अधिकतम दो (02) वर्ष या बैंक द्वारा तय की गई अन्य अवधि के लिए वार्षिक आधार पर बढ़ाया जा सकता है।
4. बैंक के इच्छुक सूचीबद्ध वेंडर्स को ई-निविदा के माध्यम से भाग लेने के लिए एमएसटीसी पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprocn/) पर स्वयं को पंजीकृत करना होगा। वेंडर्स को अपनी बोलियाँ 17 अप्रैल 2025 को शाम 05:00 बजे से पूर्व सभी तरह से पूर्ण समर्थक दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रस्तुत करनी होगी। बैंक बिना कोई कारण बताए किसी या सभी बोलियों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
5. निविदा दस्तावेज हमारी वेबसाइट https://www.rbi.org.in (लिंक 'निविदाएं') से डाउनलोड किया जा सकता है।
निविदा अनुसूची
ई-निविदा सं. |
RBI/Mumbai Regional Office/Others/1/25-26/ET/20 |
कार्य का नाम |
भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय और उसके स्थानों पर डेस्कटॉप कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर और पेरिफेरल्स के लिए सुविधा प्रबंध सेवा (एफएमएस) और वार्षिक रखरखाव संविदा (एएमसी)। |
निविदा माध्यम |
ई-निविदा प्रणाली (ऑनलाइन भाग - I - तकनीकी बोली और भाग - II - कीमत बोली https://www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से) |
कार्य की अनुमानित लागत |
₹60,06,000/- (रुपये साठ लाख छह हजार मात्र) 18% जीएसटी सहित |
बयाना जमा – राशि |
₹1,20,120/- भारतीय रिज़र्व बैंक के पक्ष में एनईएफटी द्वारा • एनईएफटी के लिए विवरण ए) लाभार्थी का नाम : भारतीय रिज़र्व बैंक बी) लाभार्थी खाता संख्या : 04869153718 सी) आईएफएससी – RBIS0MBPA04 (5वां और 10वां अक्षर अंक 'शून्य' हैं)
नोट: ईएमडी जमा न करने पर बोली अनुत्तरदायी हो जाएगी और उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा। |
निविदा आमंत्रण सूचना (एनआईटी) / निविदा दस्तावेज डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की तिथि |
04 अप्रैल 2025, शाम 6:00 बजे से |
बोली – पूर्व बैठक |
08 अप्रैल 2025, सुबह 11:00 बजे |
https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर ऑनलाइन तकनीकी बोली और कीमत बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा आरंभ होने की तिथि |
09 अप्रैल 2025, सुबह 11:00 बजे से |
एनईएफटी के माध्यम से बयाना जमा राशि (ईएमडी) जमा करने की अंतिम तिथि |
17 अप्रैल, 2025, अपराह्न 05:00 बजे |
तकनीकी बोली और कीमत बोली प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि और समय |
17 अप्रैल, 2025, अपराह्न 05:00 बजे |
भाग-I (तकनीकी बोली) खोलने की तिथि और समय |
21 अप्रैल, 2025, सुबह 11:00 बजे से |
भाग-II (कीमत बोली) खोलने की तिथि और समय |
भाग-I के मूल्यांकन के बाद भाग-II को खोला जाएगा। |
लेनदेन शुल्क |
एमएसटीसी पोर्टल में उल्लिखित अनुसार एमएसटीसी भुगतान गेटवे के माध्यम से लेनदेन शुल्क का भुगतान |
संचार हेतु पता |
सूचना प्रौद्योगिकी कक्ष भारतीय रिजर्व बैंक मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय तीसरी मंजिल, मुख्य कार्यालय भवन शहीद भगत सिंह रोड फोर्ट मुंबई – 400 001 |
नोट: वेंडर्स कृपया ध्यान दें कि इस निविदा में कोई भी संशोधन / शुद्धिपत्र केवल आरबीआई वेबसाइट / एमएसटीसी ई-पोर्टल की वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा और किसी भी समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा। |