शुद्धिपत्र
(E-tender No. RBI/Lucknow Regional Office/HRMD/1/25-26/ET/110)
भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ के औषधालयों द्वारा जारी क्रेडिट स्लिप के आधार पर पात्र आश्रितों सहित सेवानिवृत्त/सेवारत कर्मचारियों को औषधियों की आपूर्ति हेतु में दवाओं की खरीद के लिए ई-निविदा के संबंध में बोली-पूर्व बैठक 27 मई, 2025 को दोपहर 12:00 बजे आयोजित की गई। बैठक तृतीय तल, सम्मेलन कक्ष, भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ में आयोजित ऑफलाइन की गई।
2. बोली-पूर्व बैठक में भाग लेने वाले केंद्रीय स्थापना अनुभाग के अधिकारियों और इच्छुक बोलीकर्ताओं की सूची अनुलग्नक-I एवं अनुलग्नक-II में दी गई है।
3. आपूर्तिकर्ताओं को RFE (Request for Empanelment) दस्तावेज़ एवं RFQ (Request for Quotation) दस्तावेज में उल्लिखित दिशानिर्देशों और नियमों व शर्तों का पालन करने की सलाह दी गई। आपूर्तिकर्ताओं को सभी प्रमुख नियम एवं शर्तों के बारे में विस्तार से बताया गया।
4. आपूर्तिकर्ताओं को क्रेडिट स्लिप्स के आधार पर आश्रितों सहित सेवानिवृत्त/सेवारत कर्मचारियों को औषधि की आपूर्ति की प्रक्रिया के बारे मे सांझा किया गया।
5. आपूर्तिकर्ताओं को बयाना राशि (EMD), Solvency certificate तथा Non-Disclosure Agreement (NDA) के प्रावधानों के बारे में भी बताया गया। आपूर्तिकर्ताओं ने बयाना राशि के भुगतान के तरीकों के बारे में पूछताछ की और इसके जमा करने के विभिन्न तरीकों के बारे में आपूर्तिकर्ताओं को विस्तार से बताया गया।
6. आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान हेतु बिल प्रस्तुत करने के संबंध में अवगत कराया गया। यह भी बताया गया कि भुगतान के लिए अंतिम बिल को दवाओं के मूल क्रय-आदेश के साथ जमा किया जाना चाहिए।
7. इसके अतिरिक्त आपूर्तिकर्ताओं को ITC (Income Tax Credit) से संबन्धित प्रावधानों के बारे मे बाते गया। उनको यह भी अवगत किया गया कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा औषधि की आपूर्ति हेतु ITC नहीं claim किया जाता है।
8. बैठक का समापन श्रीमती मातृका शुक्ला, स.म.प्र. के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
अनुलग्नक-I
प्रतिभागियों का विवरण
क्र. सं. |
नाम (पदनाम) |
संस्था / फ़र्म |
1. |
श्रीमती मातृका शुक्ला (स.म.प्र., के.स्था.अनु.) |
भारतीय रिज़र्व बैंक |
2. |
श्रीमती साक्षी केडिया (प्रबन्धक, के.स्था.अनु.) |
भारतीय रिज़र्व बैंक |
3. |
डॉ. नेहा मनहास (स.प्र., के.स्था.अनु.) |
भारतीय रिज़र्व बैंक |
4. |
श्रीमती अनुजा पाग्रत (स.प्र., के.स्था.अनु.) |
भारतीय रिज़र्व बैंक |
5. |
श्री अर्पित सोनी (सहायक) |
भारतीय रिज़र्व बैंक |
6. |
श्री देवाशीश साही (सहायक) |
भारतीय रिज़र्व बैंक |
7. |
श्री आदित्य आर्य (सहायक) |
भारतीय रिज़र्व बैंक |
8. |
सुश्री प्राची अग्रवाल (सहायक) |
भारतीय रिज़र्व बैंक |
9. |
श्री भारत गांधी |
Tata 1mg |
10. |
श्री दिनेश |
मार्स रेमिडीस |
11. |
श्री अपूर्व श्रीवास्तव |
शिव बायोमेडिकल्स |
12. |
श्री वरुण आनंद |
ट्रूमेड |
13. |
श्री सुनील आनंद |
भारत फार्मेसी |
14. |
श्री कृष्ण कुमार |
सागर डिस्ट्रीबूटर्स |
|