जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त
भारतीय रिजर्व बैंक, सैक्टर-17ए चंडीगढ के सुरक्षा क्षेत्र मे प्रथम तल पर उठे हुये फ्लोरिंग / फाल्स एक्सैस फ्लोरिंग की व्यवस्था करने ओर लगाने के कार्य करने हेतु, पात्र और इच्छुक फर्मों से ई-निविदाएं आमंत्रित करता है। कार्य की अनुमानित लागत ₹27.13 लाख मात्र (जी. एस. टी. सहित) है।
2. यह एक सीमित ई-निविदा है। केवल वे फर्म जो संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ में Civil Repair Works (Trade no. 2) एवं Civil Interior and Renovation works (Trade No. 3) में श्रेणी V में सूचीबद्ध हैं, ई-निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। ई-निविदा दस्तावेज बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
3. ई-निविदा दो भागों में ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी। ई-निविदा के भाग-I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें होंगी, जिन पर निविदाकर्ता को सहमत होना होगा। ई-निविदा के भाग-II में बैंक की मात्राओं की अनुसूची निर्धारित की गयी है और निविदाकर्ता द्वारा मूल्य बोली ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी।
4. पात्रता मानदंड को पूरा करने वाली फर्मों को कार्य के आवंटन के लिए विचार किए जाने हेतु 04 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक या उससे पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों को https://www.mstcecommerce.com/eprocn पर अपलोड करना होगा।
5. ई-निविदा के भाग-I को 04 जुलाई 2025 को अप्राह्न 03:00 बजे MSTC Portal पर खोला जायेगा। ई-निविदा की समय-सारणी निम्न अनुसार है:
| क |
ई-निविदा सं. |
RBI/Chandigarh Regional Office/Estate/8/25-26/ET/228 |
| ख |
निविदा प्रणाली |
ई-प्रापण प्रणाली
(ऑनलाइन https://www.mstcecommerce.com/eprocn पर भाग-I तकनीकी-वाणिज्यिक बोली तथा भाग-II मूल्य बोली) |
| ग |
अनुमानित लागत |
₹27.13 लाख मात्र (रुपए सत्ताईस लाख तेरह हज़ार मात्र) (जी. एस.टी. सहित) |
| घ |
ई-निविदा दस्तावेज़ बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड करने की प्रारम्भिक तिथि |
25 जून 2025 को साँय 05:00 बजे से |
| ड़ |
https://www.mstcecommerce.com/eprocn पर ई-निविदा (ऑनलाइट तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली) प्रारंभ होने की तारीख |
25 जून 2025 को साँय 05:00 बजे से |
| च |
बयाना राशि (केवल NEFT/DD के माध्यम से) |
₹54,260/- (रुपए चौबन हज़ार दो सौ साठ मात्र) लाभार्थी का नाम - भारतीय रिज़र्व बैंक
IFSC Code: RBIS0CGPA01 (पंचवा तथा दसवां अंक शून्य है) खाता सं.: 186003001 |
| छ |
बोली पूर्व बैठक की तिथि एवं समय |
02 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे स्थान: संपदा विभाग, तृतिय तल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर-17, चंडीगढ़ |
| ज |
बयाना राशि जमा करने की अंतिम तिथि |
03 जुलाई 2025 तक |
| झ |
ई-निविदा (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली एवं मूल्य बोली) बंद होने की तिथि |
04 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक |
| ञ |
ई-निविदा का भाग I (अर्थात तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) खोलने की तारीख |
04 जुलाई 2025 को अप्राह्न 03:00 बजे यदि बोलीदाताओं द्वारा कोई विचलन प्रस्तुत नहीं किया गया तो भाग II उसी दिन खोला जाएगा। अन्यथा भाग II किसी अन्य तिथि पर खोला जाएगा जिसकी सूचना बोलीदाताओं को ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। |
| ट |
अंतरण फीस |
अंतरण फीस का भुगतान एमएसटीसी भुगतान गेटवे / एनईएफटी माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में किया जाएगा। |
बैंक न्यूनतम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा में पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना किसी कारण बताए सभी निविदायों को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।
यह नोटिस केवल सूचना के लिए प्रकाशित किया जा रहा है और इस सीमित निविदा में बोली लगाने के लिए यह खुला आमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा है और चयनित खरीद इकाई के सूचीबद्ध ठेकेदारों तक सीमित है। अनचाहे प्रस्तावों को अनदेखा किया जा सकता है। हालांकि, जो ठेकेदार भविष्य में ऐसी निविदाओं में भाग लेना चाहते हैं, वे प्रक्रिया के अनुसार भारतीय रिज़र्व बैंक के पास नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ |