जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार
भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ, अलीगंज स्थित स्टाफ क्वॉटर्स के तृतीय श्रेणी के पाँच (05) फ्लैटों के नवीनीकरण के लिए ई-निविदा आमंत्रित करता है। निविदा की प्रक्रिया एमएसटीसी लि. के ई-निविदा पोर्टल (https://mstcecommerce.com/eprocn) के माध्मय से पूरी की जाएगी। सभी इच्छुक सूचीबद्ध (empanelled) कंपनियों/ एजेंसियों/ फर्मों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऊपर उल्लिखित वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लि. के पास पंजीकरण करना होगा। ई-निविदा के लिए समय-सारणी निम्नानुसार है:
| निविदा का माध्यम |
ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली
(https://mstcecommerce.com/eprocn) के माध्यम से भाग-I (टेक्नो-कमर्शियल बोली) तथा भाग – II (मुख्य बोली) |
| ई-निविदा सं. |
RBI/Lucknow Regional Office/Estate/13/24-25/ET/230 |
| अनुमानित लागत |
₹35.61 लाख |
| EMD की राशि |
₹71,220/- |
| पक्षकारों के लिए निविदा आमंत्रण सूचना (NIT) डाउनलोड करने की तिथि |
दिनांक 26 जून 2025 को अपराह्न 04:30 बजे से |
| ऑनलाइन टेक्नो-कमर्शियल बोली और मुख्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा प्रारंभ होने की तिथि एवं समय |
दिनांक 26 जून 2025 को अपराह्न 04:30 बजे से |
| EMD जमा करने की अंतिम तिथि |
दिनांक 25 जुलाई 2025 को अपराह्न 02:00 बजे |
| ऑनलाइन टेक्नो-कमर्शियल बोली और मुख्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा बंद होने की तिथि एवं समय |
दिनांक 25 जुलाई 2025 को अपराह्न 02:00 बजे तक (26 जुलाई 2025 शनिवार होने के कारण) |
| भाग-I अर्थात् टेक्नो-कमर्शियल बोली खुलने की तिथि एवं समय |
दिनांक 25 जुलाई 2025 को अपराह्न 03:00 बजे |
| भाग-II (मुख्य बोली खुलने की तिथि) |
दिनांक 25 जुलाई 2025 को अपराह्न 03:00 बजे
समय परिवर्तित होने पर सभी पात्र बोलीदाताओं को इसकी सूचना उचित माध्यम से दी जाएगी। |
| लेनदेन शुल्क |
लेन-देन शुल्क का भुगतान एम.एस.टी.सी. लिमिटेड को उपलब्ध भुगतान गेटवे के माध्यम/ एन.ई.एफ.टी. सुविधा के माध्यम से किया जाता है। |
आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को प्रॉसेसिंग के दौरान अपेक्षित योग्यता के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा। यदि वे ऐसा करने में विफल होते हैं तो बैंक के पास उनकी बोली को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।
बैंक सबसे कम बोली की निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण रूप से अथवा आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित है। बैंक के पास बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।
यदि निविदा के संबंध में भविष्य में कोई संशोधन/ शुद्धिपत्र जारी किया जाता है तो उसे उपरोक्तानुसार सिर्फ भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा तथा उसे समाचार-पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
नोट: यह नोटिस केवल सूचना के लिए प्रकाशित किया जा रहा है और यह इस सीमित निविदा में बोली लगाने के लिए खुला आमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा है और चयनित खरीद इकाई के सूचीबद्ध ठेकेदारों तक सीमित है। अनचाहे प्रस्तावों को अनदेखा किया जा सकता है। हालांकि, जो ठेकेदार भविष्य में ऐसी निविदाओं में भाग लेना चाहते हैं, वे प्रक्रिया के अनुसार RBI के पास नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
लखनऊ |