Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (970.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ में कार्यालयीन उपयोग हेतु कंप्यूटर सामग्री (प्रिंटर कार्ट्रिज) की आपूर्ति हेतु

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त

(ई-निविदा सं.: आरबीआई/चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय/मा.सं.प्र.वि./3/25-26/ईटी/888[प्रिंटर कार्ट्रिज की आपूर्ति])

भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ (जिसे इसके बाद "बैंक" कहा गया है) मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) अर्थात ब्रांड (एचपी, कैनन, ब्रदर और ज़ेरॉक्स, आदि) के ऐसे अधिकृत वितरक / भागीदार से ई-निविदा के माध्यम से दो भागों में निविदाएं आमंत्रित करता है जो चंडीगढ़ में स्थित बैंक के कार्यालय में कंप्यूटर संबंधी सामग्रियों (प्रिंटर कार्ट्रिज) की आपूर्ति के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।

2. यह एक खुली निविदा है। तथापि, केवल वे बोलीदाता/वेंडर, जो निविदा में निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, इस निविदा में भाग लेने के पात्र हैं। इसके अलावा, केवल वही फर्म निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी, जो एमएसटीसी पोर्टल पर पंजीकृत हैं। निविदा दस्तावेज डाउनलोड के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर उपलब्ध है।

3. इच्छुक और पात्र निविदाकर्ताओं को https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं। ऐसी फर्म जो पात्रता मानदंडों का पालन नहीं करती हैं और/या निर्धारित तिथि और समय तक ईएमडी जमा नहीं करती हैं उन फर्मों की निविदा के भाग-II को खोलने पर विचार नहीं किया जाएगा।

4. निविदा की अनुसूची निम्नानुसार है:

A ई-निविदा सं. आरबीआई/चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय/मा.सं.प्र.वि./3/25-26/ईटी/888
B निविदा का माध्यम ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम (ऑनलाइन भाग I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II – वित्तीय बोली https://www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से)
C निविदा का अनुमानित मूल्य 40.00 लाख (जीएसटी सहित)
D पक्षकारों के लिए रिज़र्व बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड हेतु उपलब्ध निविदा आमंत्रण सूचना की तारीख 22 जनवरी, 2026 (गुरुवार)
E भाग-I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) और भाग-II (मूल्य बोली) को https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा के आरम्भ होने की तारीख 22 जनवरी, 2026 (गुरुवार)
F बोली-पूर्व बैठक 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे
G बोली-पूर्व बैठक का स्थान मानव संसाधन प्रबंधन विभाग, तीसरी मंजिल, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेक्टर-17, चंडीगढ़
H बयाना जमा राशि का ब्यौरा 80,000.00 (रुपये अस्सी हजार मात्र) सिर्फ एनईएफटी के माध्यम से

लाभार्थी का नाम
: RESERVE BANK OF INDIA
लाभार्थी का खाता सं.: 186003001
IFSC: RBIS0CGPA01 (5वां और 10वां अंक शून्य पढ़ा जाए)

किसी भी संस्था को ईएमडी के भुगतान से छूट नहीं दी जाएगी
I बयाना जमा राशि देने की अंतिम तारीख 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को अपराह्न 02:00 बजे
J तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा के बंद होने की तिथि 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को अपराह्न 02:00 बजे
K भाग-I (अर्थात तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) के खुलने की तिथि और समय 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को अपराह्न 03:00 बजे
L भाग-II (अर्थात मूल्य बोली) के खुलने की तिथि और समय केवल उन निविदाकर्ताओं की वित्तीय बोली भाग-II खोली जाएगी जो पूर्व-योग्यता/ पात्रता मानदंड (भाग-I, खंड-II) को पूरा करते हों और निविदा दस्तावेज में निर्दिष्ट अन्य सभी नियमों और शर्तों को भी पूरा करते हों। ऐसे बोलीदाताओं को भाग-II वित्तीय बोली खोलने की तारीख के बारे में केवल बोलीदाताओं द्वारा उनकी तकनीकी बोली में उपलब्ध कराए गए ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
M लेनदेन शुल्क एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में या मैसर्स एमएसटीसी लिमिटेड द्वारा बताए गए अनुसार एमएसटीसी भुगतान गेटवे/ एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जाना है। लेनदेन शुल्क रिज़र्व बैंक द्वारा नहीं लिया जाएगा।

नोट: यदि निविदा के संबंध में भविष्य में कोई संशोधन / शुद्धिपत्र जारी किया जाता है, तो उसे उपरोक्तानुसार भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा और उसे समाचार-पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
चंडीगढ़



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष