बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (173.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
गोमती नगर प्लॉट और सीतापुर रोड प्लॉट, भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ में अधिकारियों के आवासीय कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु

शुद्धिपत्र – दिनांक 10 अप्रैल 2026

जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार

शुद्धिपत्र – दिनांक 02 अप्रैल 2026

शुद्धिपत्र – दिनांक 30 मार्च 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ अपने गोमती नगर प्लॉट और सीतापुर रोड प्लॉट पर अधिकारियों के आवासीय कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु ई-निविदा आमंत्रित करता है। निविदा की प्रक्रिया एमएसटीसी लि. के ई-निविदा पोर्टल (https://mstcecommerce.com/eprocn) के माध्मय से पूरी की जाएगी। सूचीबद्ध कंपनियों/ एजेंसियों/ फर्मों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऊपर उल्लिखित वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लि. पर पंजीकरण करना होगा। ई-निविदा के लिए समय-सारणी निम्नानुसार है:

ई-निविदा सं. RBI/Lucknow Regional Office/Estate/24/25-26/ET/1051
निविदा का माध्यम ई-निविदा (www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से ऑनलाइन भाग-I टेक्‍नो-कमर्शियल बोली और भाग-II मूल्य बोली)
अनुमनित लागत 3,10,47,27,465.00 (310.50 करोड़)
NIT का बैंक की वेबसाइट और ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल (MSTC) पर प्रकाशन तथा ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल (MSTC) पर निविदा का अपलोड (सूचीबद्ध कंपनियों/ एजेंसियों/ फर्मों को सूचना के लिए ईमेल)। दिनांक 23 फरवरी 2026 को 15:00 बजे
निविदा देखने के लिए उपलब्ध दिनांक 16 मार्च 2026 को 15:00 बजे से
बयाना राशि 6.21 करोड़
बयाना राशि जमा करने की आखिरी तारीख दिनांक 09 अप्रैल 2026 को 14:00 बजे
बोली-पूर्व बैठक की तिथि दिनांक 23 मार्च 2026 को 11:00 बजे, भा.रि.बै. लखनऊ की तीसरी मंजिल स्थित बोर्ड रूम में।
बोली-पूर्व बैठक की कार्यवाही / संशोधन (यदि कोई हो तो) के प्रकाशन की तिथि दिनांक 30 मार्च 2026 को
निविदा (भाग-I और भाग-II) प्रस्तुत करने के लिए उपलब्ध दिनांक 30 मार्च 2026 को 15:00 बजे से
टेक्‍नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के बंद होने की तिथि दिनांक 09 अप्रैल 2026 को 14:00 बजे
भाग-I (टेक्नो-कमर्शियल बोली) के खुलने की तिथि और समय दिनांक 09 अप्रैल 2026 को 15:00 बजे
भाग-II (मूल्य बोली) के खुलने की तिथि वित्तीय बोली खोलने की तारीख और समय भाग-I के समान ही होगा अन्यथा योग्य प्रतिभागियों को तदनुसार सूचित किया जाएगा।
लेन-देन शुल्क लेनदेन शुल्क राशि का भुगतान एमएसटीसी लिमिटेड को एमएसटीसी पेमेन्ट गेटवे/एनईएफटी/ आरटीजीएस के माध्यम से किया जाना है।

बैंक सबसे कम बोली की निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण रूप से अथवा आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित है। बैंक के पास बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।

यदि निविदा के संबंध में भविष्य में कोई संशोधन/ शुद्धिपत्र जारी किया जाता है तो उसे उपरोक्तानुसार सिर्फ भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा तथा उसे समाचार-पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

नोट:- यह नोटिस केवल सूचना के लिए प्रकाशित किया जा रहा है और इस सीमित निविदा में उद्धरण देने के लिए कोई खुला निमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा है और चयनित खरीद इकाई के सूचीबद्ध ठेकेदारों तक सीमित है। अनचाहे प्रस्तावों को नजरअंदाज किया जा सकता है। हालाँकि, जो ठेकेदार भविष्य में ऐसी निविदाओं में भाग लेना चाहते हैं, वे प्रक्रिया के अनुसार आरबीआई के साथ भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
लखनऊ


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष