बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त
भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ अपने ‘सेक्टर 17A, चंडीगढ़ स्थित मुख्य कार्यालय भवन के पांचवे तल पर सी॰आर॰पी॰सी॰ हेतु आंतरिक नवीनीकरण (सिविल) कार्य’ के लिए पात्र और इच्छुक फर्मों से ई-निविदाएं आमंत्रित करता है। कार्य की अनुमानित लागत ₹9,55,000/- मात्र (जी॰ एस॰ टी॰ सहित) है।
2. केवल वे फर्में जो संपदा विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ में सिविल कार्य हेतु ₹5.00 लाख से ₹50.00 लाख तक की श्रेणी में सूचीबद्ध है एवं MSTC पोर्टल पर पंजीकृत हैं, ई-निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। निविदा दस्तावेज वेबसाइट www.rbi.org.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
3. निविदा दो भागों में ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी। निविदा के भाग- I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें होंगी, जिन पर निविदाकर्ता को सहमत होना होगा। ई-निविदा के भाग- II में बैंक की मात्राओं की अनुसूची निर्धारित की गयी है और निविदाकर्ता द्वारा मूल्य बोली ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी।
4. पात्रता मानदंड को पूरा करने वाली फर्मों और कार्य के आवंटन के लिए विचार किए जाने की इच्छुक निविदाकर्ता को दिनांक 23 अगस्त 2022 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक या उससे पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों को www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर अपलोड करना होगा।
5. निविदा के भाग-I तथा भाग-II को दिनांक 23 अगस्त 2022 को पूर्वाह्न 11:30 बजे MSTC Portal पर खोला जायेगा। निविदा की समय-सारणी निम्न अनुसार है:
क |
ई-निविदा सं॰ |
RBI/Chandigarh/Estate/151/22-23/ET/234 |
ख |
निविदा प्रणाली |
ई-प्रापण प्रणाली
(ऑनलाइन www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर भाग-I तकनीकी-वाणिज्यिक बोली तथा भाग-II मूल्य बोली) |
ग |
अनुमानित लागत |
₹9,55,000/- (रुपए नौ लाख पचपन हज़ार मात्र) (जी॰ एस॰ टी॰ सहित) |
घ |
निविदा दस्तावेज़ MSTC Portal से डाउनलोड करने की प्रारम्भिक तिथि |
02 अगस्त 2022 को अपराह्न 03:00 बजे से |
ड़ |
www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर ई-निविदा (ऑनलाइट तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली) प्रारंभ होने की तारीख |
02 अगस्त 2022 को अपराह्न 03:00 बजे से |
च |
बोली-पूर्व बैठक का तिथि, समय एवं स्थान |
16 अगस्त 2022 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक स्थान: संपदा विभाग, तृतीय तल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर-17, चंडीगढ़ |
छ |
ई-निविदा (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली एवं मूल्य बोली) बंद होने की तारीख |
23 अगस्त 2022 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक |
ज |
भाग-I (अर्थात टेक्नो-कमर्शियल बोली) एवं भाग-II (मूल्य बोली) के खुलने की तिथि और समय |
23 अगस्त 2022 को पूर्वाह्न 11:30 बजे |
झ |
अंतरण फीस |
अंतरण फीस का भुगतान एमएसटीसी भुगतान गेटवे / एनईएफटी / आरटीजीएसके माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में किया जाएगा। |
|