बोली जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार दिनांकित नवंबर 29, 2023
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त
बोली जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार दिनांकित अक्तूबर 18, 2023
भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्नै निम्नलिखित कार्य के लिए नीचे निर्दिष्ट न्यूनतम पूर्व-योग्यता मानदंड को पूरा करने वाले पात्र संविदाकारों से ई-निविदा पद्धति के माध्यम से दो भागों में निविदाएं आमंत्रित करता है। जिस कार्य के लिए बोलियां आमंत्रित की जा रही हैं उसका मुख्य विवरण और बोलीदाताओं के लिए महत्वपूर्ण अनुदेश निम्नानुसार हैं :
i. |
ई-निविदा सं. |
आरबीआई/चेन्नई क्षेत्रीय कार्यालय/एस्टेट/2/23-24/ईटी/84[एसआईटीसी04न.वाटरपंपएसीप्लांटआरबीआईएमओपी] |
ii. |
कार्य का नाम और अवस्थिति |
बैंक के मुख्य कार्यालय परिसर, चेन्नै में सेंट्रल एसी प्लांट के चिल्लर लाइन और कन्डेनसर लाइन के लिए चार वॉटर पंप की आपूर्ति, संस्थापन, परीक्षण और कमीशनिंग (एसआईटीसी) |
iii. |
निविदा आमंत्रण करने वाले प्राधिकारी का नाम व पता |
क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, संपदा विभाग, फोर्ट ग्लासिस, 16, राजाजी सालै, चेन्नै – 600001, दूरभाष नं.: 044 – 2539 9250/ 9922 ई-मेल आईडी: estatechennai@rbi.org.in |
iv. |
निविदा की अनुमानित लागत |
₹29 लाख (उनतीस लाख रुपये मात्र) है, जिसमें जीएसटी भी शामिल है |
v. |
बयाना जमा राशि (ईएमडी) |
प्रत्येक बोली लगाने वाले से ₹58,000/- |
vi. |
कार्य पूरा करने की अवधि |
कार्यादेश के 10वें दिन से 16 सप्ताह |
vii. |
(क) निविदा दस्तावेज की उपलब्धता और ई-निविदा पद्धति के माध्यम से डाउनलोड / जमा किए जाने हैं। |
बैंक के अनुमोदित ई-निविदा पोर्टल द्वारा https://www.mstcecommerce.com/eproc/ |
(ख) अवधि जिसके दौरान एमएसटीसी ई-निविदा पोर्टल में निविदा दस्तावेज उपलब्ध होंगे। |
27 सितंबर 2023 से 14 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजे तक |
viii. |
ई-निविदा और लेन-देन शुल्क के भुगतान संबंधी प्रमुख अनुदेश |
ई-निविदा पर अनुदेशों के लिए, कृपया निविदा दस्तावेज का अनुबंध-I: ई-खरीद संबंधी महत्वपूर्ण अनुदेश देखें। ई-निविदा लेनदेन शुल्क का भुगतान, यथा लागू एमएसटीसी वेबसाइट में किया जाए। |
ix. |
पूर्व-पात्रता (पीक्यू) संबंधी कागज-पत्र जमा करने की अंतिम तारीख |
17 अक्टूबर 2023 को शाम 5 बजे तक |
x. |
बोली-पूर्व बैठक (ऑफ लाइन) |
संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, राजाजी सालै, फोर्ट ग्लासिस, चेन्नै 600 001 में 17 जुलाई 2023 को पूर्वाह्न 11:00 बजे नोट: प्रतिभागियों को सूचित किया जाता है कि वे उल्लिखित मेल आईडी के माध्यम से आवश्यक व्यवस्था करने के लिए एक दिन पहले अपनी सहभागिता की पुष्टि करें। |
xi. |
तकनीकी-वाणिज्यिक बोली (भाग-।) और मूल्य बोली बोली (भाग-।।) ऑनलाइन प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा शुरू करने की तारीख |
03 नवंबर 2023 को शाम 4 बजे |
xii. |
बोली (ऑनलाइन) प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख व समय - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली (भाग-।) और मूल्यगत बोली (भाग-।।) |
14 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजे |
xiii. |
तकनीकी-वाणिज्यिक बोली (भाग-।) खोलने की तारीख |
14 नवंबर 2023 को शाम 3:30 बजे |
xiv. |
भाग-।। खोलने की तारीख (मूल्यगत बोली) |
पात्र बोलीदाताओं को ई-मेल द्वारा सूचित किया जाएगा। |
xv. |
निविदा की वैधता |
निविदा के भाग-I के खोले जाने की तारीख से 03 माह। |
xvi. |
लेनदेन शुल्क |
एमएसटीसी पोर्टल में सूचित किए अनुसार लेन-देन शुल्क का भुगतान एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में एमएसटीसी पेंमेंट गेटवे/ एनईएफटी/ आरटीजीएस के माध्यम से |
xvii. |
निविदा आमंत्रित करने वाले प्राधिकारी के कार्मिक का संपर्क विवरण |
(i) श्री राजेश एन पाई (एजीएम, संपदा विभाग) 044 - 2539 9922 rajeshnpai@rbi.org.in
(ii) श्रीमती रेवती कोट्टाकोटा (एजीएम-टेक), संपदा विभाग) 044 - 2539 9261 revatikottakota@rbi.org.in
(iii) श्री रणदीप सांगवान (एम-टेक, संपदा विभाग) 044-2539 9820 randeepsangwan@rbi.org.in
(iv) श्रीमती एन साई समीरा (सहायक प्रबंधक, संपदा विभाग) 044 - 2539 9066 saisameeran@rbi.org.in |
2. न्यूनतम पूर्व-योग्यता (पीक्यू) मानदंडों को पूरा करने वाले बोलीकर्ता निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। पूर्व-योग्यता संबंधी कागज-पत्रों पर " बैंक के मुख्य कार्यालय परिसर, चेन्नै में तीन यात्री लिफ्टों (क्षमता: 16 व्यक्ति) का डिजाइन, आपूर्ति, संस्थापन, परीक्षण और कमीशनिंग" लिखा हुआ हो। उक्त कागज-पत्रों को क्षेत्रीय निदेशक, तमिलनाडु और पुदुच्चेरी, भारतीय रिज़र्व बैंक, फोर्ट ग्लासिस, राजाजी सालै, चेन्नै-600 001 के नाम से अपने कार्यालय में बैंक की संवीक्षा के लिए 17 अक्टूबर 2023 को शाम 5 बजे तक भेज दिया जाए। वैकल्पिक रूप से, सभी पीक्यू दस्तावेज़ की स्कैन की गई प्रति, मेल आईडी: saisameeran@rbi.org.in और arjunkumark@rbi.org.in पर 17 अक्टूबर 2023 को शाम 5 बजे तक भेजी जाए।
टिप्प्णियां:
(i) समान कार्य का अर्थ होगा ‘बड़े कार्यालय भवनों/वाणिज्यिक परिसरों के लिए सेंट्रल एसी प्लांट के चिल्लर लाइन और कन्डेनसर लाइन के लिए चार वॉटर पंप की आपूर्ति, संस्थापन, परीक्षण और कमीशनिंग (एसआईटीसी)
(ii) समान कार्य की लागत की गणना करते समय, समान कार्य (ऊपर उल्लिखित) की परिभाषा में शामिल कार्यों के अलावा निष्पादित कार्य के घटकों की कटौती की जाएगी। बोलीदाता इसके समर्थन में कार्य की लागत का सार प्रस्तुत करेगा।
(iii) समान कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र के संबंध में, निजी कंपनियों द्वारा जारी ग्राहक प्रमाण पत्र के साथ स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) प्रमाण पत्र की प्रति हो। निर्दिष्ट प्रमाण पत्रों के बिना प्राप्त बोलियों को अस्वीकार कर दिया जाएगा और बैंक को जब भी आवश्यक महसूस हो, उक्त दस्तावेजों की प्रामाणिकता को सत्यापित करने/ सत्यापन करने का अधिकार होगा।
(iv) जहां तक सरकार/ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के लिए किए गए समान कार्यों को पूरा करने के लिए ग्राहक के प्रमाण पत्र का संबंध है, प्रमाण पत्र संबंधित कार्यकारी अभियंता या समकक्ष या उच्च पद के अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए। निजी कंपनियों के लिए पूरे किए गए समान कार्यों के संबंध में अर्हता प्राप्त करने के लिए, स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) प्रमाण पत्र के साथ प्रमाण पत्र / संविदा राशि को प्रमाणित करने के लिए जमा करना होगा।
(v) बैंक के पास यह अधिकार सुरक्षित है कि वह ग्राहकों से अर्हक कार्य (कार्यों), बोलीदाताओं की बैंकर रिपोर्ट के लिए, यदि चाहें तो सीधे कार्यनिष्पान रिपोर्ट प्राप्त कर सकता है। बैंक स्वयं भी बोलीदाता द्वारा अपनी बोली में निर्दिष्ट उनके अर्हक कार्य/ अर्हता-प्राप्त कार्यों का निरीक्षण कर सकता है।
(vi) यह स्पष्ट किया जाता है कि आवेदक द्वारा उनके इन-हाउस या पूंजीगत उपयोग के लिए किए गए कार्यों को समान कार्यों को पूरा करने के कार्य अनुभव के उद्देश्य से नहीं माना जाएगा।
(vii) यदि प्रारूप में पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के लिए स्थान अपर्याप्त है, तो वह जानकारी बैंक द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार एक अलग शीट पर विधिवत हस्ताक्षर करके मुहर लगाकर दी जाए। इसे समर्थक दस्तावेजों के साथ अपलोड किया जाए।
(viii) यदि किसी कॉलम में कोई जानकारी नहीं दी जानी है, तो उस कॉलम में 'शून्य' या 'ऐसा कोई मामला नहीं' उल्लिखित करते हुए प्रविष्टि की जानी चाहिए। यदि बोलीदाता के मामले में कोई विवरण/प्रश्न लागू नहीं है, तो इसे 'लागू नहीं' के रूप में बताया जाना चाहिए। निविदा दस्तावेज के साथ सभी उल्लिखित दस्तावेज और प्रतिलिपियां स्व-अनुप्रमाणित करके संलग्न हों।
(ix) बोलीदाता द्वारा प्रस्तुत ऐसी बोली अयोग्य घोषित कर दी जाएगी, जो उक्त पूर्व योग्यता मानदंडों को पूरा नहीं करती है। गलत और/या अधूरी जानकारी वाली बोलियां अस्वीकृत की जा सकती हैं।
3. पूर्ण विवरण के लिए कृपया निविदा दस्तावेज तकनीकी-वाणिज्यिक बोली (भाग-I) और मूल्यगत बोली (भाग-II) देखें। इसके अलावा शुद्धिपत्र / परिशिष्ट, यदि कोई हो, को बैंक की वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर 'निविदाएं' लिंक के तहत और https://www.mstcecommerce.com/ पर होस्ट किया जाएगा। बैंक न्यूनतम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए किसी एक या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।
उमा शंकर
क्षेत्रीय निदेशक |