Click here to Visit the RBI’s new website

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (242.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त - भारतीय रिज़र्व बैंक, जम्मू के त्रिकूटा नगर, सेक्टर 9, स्थित स्टाफ क्वार्टर्स कॉलोनी की आंतरिक बिटुमेन रोड की पुन: कार्पेटिंग के लिए

जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार

ई-निविदा संख्या - RBI/Jammu Regional office/Estate/1/24-25/ET/52

उपर्युक्त ई-निविदा हेतु बोली-पूर्व बैठक 20 जून 2024 को दोपहर 12 बजे भारतीय रिज़र्व बैंक, जम्मू में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई।

2 (a) बैठक में भाग लेने वाले बैंक अधिकारियों की सूची:

संपदा विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, जम्मू
क्र. स. नाम पद नाम
1. Ms. Gurdeep Kaur AGM
2. Shri Suresh Singh Manager (Tech-Civil)
3. Shri Ankit Gupta Manager
4. Shri Rohan Dadasaheb Mane AM (Tech-Civil)
5. Shri Amit Kumar Singh AM (Tech-Civil)
6. Shri Yugal Kumar Assistant

b) कंपनी/ व्यक्ति/ फर्म/ ठेकेदार के प्रतिनिधियों की सूची-

क्र. स. प्रतिनिधि का नाम फर्म/ठेकेदार
1. Shri Satish Kaul M/s Heritage Markiting, Jammu
2. Shri Mahesh Kumar M/s Mahesh Kumar Contractor, Jammu
3. Shri Balvinder Kumar M/s Balvinder Kumar Contractor, Jammu
4. Shri Lovely Virdi M/s Aqua Proofing Aids, Jammu

3. बैठक के दौरान प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्न तथा बैंक द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण नीचे दिए गए हैं:

क्र. स. सवाल टिप्पणियाँ/ उत्तर
a. बोलीदाता द्वारा बिटुमेन के ग्रेड के संबंध में प्रश्न उठाया गया। यह स्पष्ट किया गया कि कार्य में ग्रेड वीजी-30 बिटुमेन का उपयोग किया जाएगा।
b. बोलीदाताओं द्वारा रेट्रो-रिफ्लेक्टिव पेंट के प्रयोग, इसके प्रयोग के तरीके और इसे मापने के संबंध में प्रश्न उठाए गए। बताया गया कि 2.5 मिमी मोटी और 100 मिमी चौड़ी रिफ्लेक्टिव थर्मोप्लास्टिक पेंट पट्टियां सड़क के दोनों ओर तथा स्पीड ब्रेकरों पर बिना किसी ब्रेक के लगाई जाएंगी। पेंट को सफेद रंग में बिटुमिनस सतह पर थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग मशीन का उपयोग करके लगाया जाएगा। यह भी स्पष्ट किया गया कि क्षेत्रफल की गणना वर्ग मीटर में दो दशमलव अंकों तक की जाएगी।
c. बोलीदाता द्वारा सड़क के लिए सतह की तैयारी के संबंध में प्रश्न उठाया गया। यह स्पष्ट किया गया कि निविदा दस्तावेज में उल्लिखित वस्तुओं के विनिर्देश में सतह की तैयारी का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

4. बोलीदाताओं को सूचित किया गया कि अंतिम समय में किसी भी त्रुटि/जल्दबाजी से बचने के लिए निविदा को बोली लगाने की अंतिम तिथि से पहले अपलोड किया जाना चाहिए। निविदा उद्धृत करते समय, वस्तुवार दरें जीएसटी सहित दर्ज की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त, सूचित किया गया कि कार्य के लिए EMD केवल सफल बोलीदाता द्वारा निविदा दस्तावेज में दिए गए खाते के विवरण में NEFT के रूप में जमा करवाई जानी चाहिए।

5. बोलीदाताओं को ध्यान रखना चाहिए कि बोली-पूर्व बैठक के दौरान बैंक द्वारा दिए गए उपरोक्त सभी स्पष्टीकरण, निविदा दस्तावेज में दर्शाए गए विवरण के साथ, निविदा/अनुबंध का हिस्सा बनेंगे।

6. बैठक दोपहर 12:30 बजे समाप्त हुई।


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष