मुख्य कार्यालय परिसर, भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ के मुख्य कार्यालय भवन के गेट नं. 1 पर क्रैश रेटेड ईलेक्ट्रो – हाइड्रॉलिक बोलार्ड सिस्टम के डिज़ाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग की ई-निविदा हेतु बोली-पूर्व बैठक 24 अक्टूबर 2024 को मुख्य कार्यालय परिसर, भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ के मा.सं.प्र.वि के बैठक कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री वरुण कुमार प्रबंधक(तकनीकी-विद्युत), PMC-NZ द्वारा (कॉं. कॉल के माध्यम से) की गई।
(a) बैठक में भाग लेने वाले बैंक के अधिकारियों की सूची:
आरबीआई के अधिकारियों के नाम |
पदनाम |
श्री वरुण कुमार |
प्रबंधक (तकनीकी-विद्युत) - PMC-NZ |
श्रीमती सवीन कौर |
सहायक प्रबंधक |
श्री इमरान अली |
कनिष्ठ अभियंता (तकनीकी-विद्युत) |
(b) बैठक में भाग लेने वाले ठेकेदार के प्रतिनिधियों की सूची:
फर्मों के प्रतिनिधि का नाम |
फर्म का नाम |
श्री राजीव जैसवाल |
मेसर्ज़ मैगटेक सिक्योरिटी |
2) बैठक के आरंभ में, प्रबंधक महोदय ने बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा संभावित बोलीदाताओं से उक्त निविदा के संबंध में कोई प्रश्न, यदि कोई हो, आमंत्रित किया। प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्न तथा जारी किए गए स्पष्टीकरण नीचे सारणीबद्ध किए गए हैं:
क्र.सं. |
फर्म का नाम |
फर्म द्वारा पूछे गय प्रश्न |
स्पष्टीकरण |
i. |
मेसर्ज़ मैगटेक सिक्योरिटी |
फर्म द्वारा पूछा गया सवाल - कि क्या मौजूदा बोलार्ड सिस्टम का बाय-बैक किया जा रहा है, यदि हाँ, तो कितने मौजूदा बोलार्ड हैं, उनका ब्रांड क्या है व उन्हें किस वर्ष से लगाया गया है? |
किसी भी बोलार्ड सिस्टम का बाय-बैक नहीं किया जा रहा है |
नोट:- उपरोक्त स्पष्टीकरण सभी इच्छुक बोलीदाताओं की जानकारी के लिए जारी किए गए हैं। पूर्व-बोली बैठक का कार्यवृत्त निविदा का हिस्सा होगा। शेष नियम व शर्तें समान रहेंगी।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
लखनऊ
|