जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार - दिनांक अप्रैल 17, 2025
जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार - दिनांक अप्रैल 11, 2025
परिशिष्ट
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त
भारतीय रिज़र्व बैंक, एनेक्सी बिल्डिंग (कैंटीन ब्लॉक) सेक्टर-17ए, चंडीगढ़ में कैंटीन, अधिकारी लाउंज और भोजन कक्ष और एक्जीक्यूटिव लाउंज के लिए ग्राउंड फ्लोर का नवीनीकरण के कार्य के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ पात्र और इच्छुक फर्मों से ई-निविदाएं आमंत्रित करता है। कार्य की अनुमानित लागत ₹98.94 लाख मात्र (जी. एस. टी. सहित) है।
2. यह एक खुली निविदा है। केवल वे इच्छुक एवं पात्र फर्में जो MSTC पोर्टल पर पंजीकृत हैं, ई-निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। निविदा दस्तावेज वेबसाइट www.rbi.org.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
3. ई-निविदा दो भागों में ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी। निविदा के भाग-I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें होंगी, जिन पर निविदाकर्ता को सहमत होना होगा। ई-निविदा के भाग-II में बैंक की मात्राओं की अनुसूची निर्धारित की गयी है और निविदाकर्ता द्वारा मूल्य बोली ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी।
4. पात्रता मानदंड को पूरा करने वाली फर्मों और कार्य के आवंटन के लिए विचार किए जाने हेतु निविदाकर्ता को 11 अप्रैल 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक या उससे पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों को www.mstcecommerce.com/eprocn पर अपलोड करना होगा।
5. ई-निविदा के भाग-I को 11 अप्रैल 2025 को अपराह्न 03:00 बजे MSTC Portal पर खोला जायेगा। ई-निविदा की समय-सारणी निम्न अनुसार है:
क |
ई-निविदा सं. |
RBI/Chandigarh Regional Office/Estate/25/24-25/ET/950 |
ख |
ई-निविदा प्रणाली |
ई-प्रापण प्रणाली (ऑनलाइन www.mstcecommerce.com/eprocn पर भाग-I तकनीकी-वाणिज्यिक बोली तथा भाग-II मूल्य बोली) |
ग |
अनुमानित लागत |
₹98.94 लाख (रुपए अठानावे लाख चौरानवे हज़ार मात्र) (जी. एस. टी. सहित) |
घ |
ई-निविदा दस्तावेज़ एमएसटीसी पोर्टल एवं बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड करने की प्रारम्भिक तिथि |
05 मार्च 2025 को अपराह्न 05:00 बजे से |
ड़ |
बयाना राशि (केवल NEFT/DD के माध्यम से) |
₹1,97,880/- मात्र लाभार्थी का नाम- भारतीय रिज़र्व बैंक
IFSC Code: RBIS0CGPA01 (पंचवा तथा दसवां अंक शून्य है) खाता सं.: 186003001 |
च |
बयाना राशि जमा करने की अंतिम तिथि |
10 अप्रैल 2025 तक |
छ |
www.mstcecommerce.com/eprocn पर ई-निविदा (ऑनलाइन तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली) प्रारंभ होने की तिथि |
05 मार्च 2025 को अपराह्न 05:00 बजे से |
ज |
बोली पूर्व बैठक की तिथि एवं समय |
01 अप्रैल 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे स्थान: संपदा विभाग, तृतिय तल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर-17, चंडीगढ़ |
झ |
ई-निविदा (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली एवं मूल्य बोली) बंद होने की तारीख |
11 अप्रैल 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे |
ञ |
i. ई-निविदा का भाग I (अर्थात तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) खोलने की तारीख
ii. भाग-II (मूल्य बोली) खोलने की तारीख की सूचना अलग से दी जाएगी |
11 अप्रैल 2025 को अपराह्न 03:00 बजे भाग I में अपलोड किए गए दस्तावेज़ों की समीक्षा के बाद में भाग II केवल उन्हीं बोलीदाताओं का खोला जाएगा, जिनके भाग I के साथ अपलोड किए गए दस्तावेज़ों की जांच के पश्चात पात्र पाया जाएगा। |
ट |
अंतरण फीस |
अंतरण फीस का भुगतान एमएसटीसी भुगतान गेटवे / एनईएफटी माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में किया जाएगा। |
बैंक न्यूनतम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा में पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना किसी कारण बताए सभी निविदायों को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ |