बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त
भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई उपरोक्त कार्य के लिए ₹10 लाख से ₹25 लाख के बीच की लागत वाले कार्यों के लिए सिविल श्रेणी (ए) में भारतीय रिज़र्व बैंक, संपदा कार्यालय, फोर्ट, मुंबई के पैनल में शामिल ठेकेदारों से ई-निविदा मोड द्वारा दो-भागीय निविदा आमंत्रित करता है। निविदा एमएसटीसी लिमिटेड के ई-निविदा पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। सभी इच्छुक पात्र सूचीबद्ध ठेकेदारों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एमएसटीसी लिमिटेड पर स्वयं को पंजीकृत करना होगा।
निविदा की अनुसूची
a. कार्य का नाम |
बैंक के स्टाफ क्वार्टर, भायखला, मुंबई में कुल 30 नग क्लास I/ क्लास III/ सिंगल रुम आवास (एस. आर. ए.) फ्लैट्स में आंतरिक मरम्मत, पेंटिंग एवं संबद्ध सिविल कार्य |
b. ई-निविदा नं. |
RBI/Mumbai Regional Office/Estate/165/24-25/ET/1003 |
c. निविदा का माध्यम |
ई-खरीददारी प्रणाली-
(ऑनलाइन भाग I – टेक्नो वाणिज्यिक बोली एवं भाग II कीमत बोली https://www.mstcecommerce.com/eprocn/) के माध्यम से |
d. अनुमानित लागत |
₹24.86 लाख |
e. पार्टियों द्वारा डाउनलोड हेतु NIT उपलब्ध होने की तारीख (निविदा दिखने का समय) |
दिनांक 06 मार्च 2025 को सायं 05:00 बजे से |
f. बोली पूर्व बैठक |
दिनांक 04 अप्रैल 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे
स्थान – संपदा कक्ष, भायख़ला, प्रथम फ्लोर, भायख़ला आफिस बिल्डिंग, मुम्बई सेंट्रल, मुम्बई |
g. i) बयाना जमा
ii) निविदा शुल्क |
i) शून्य
ii) शून्य निविदा शुल्क |
h. बयाना राशि जमा करने की अंतिम तिथि |
लागू नहीं |
i. ऑनलाइन टेक्नो वाणिज्यिक बोली एवं कीमत बोली प्रस्तुत करने हेतु ई-निविदा के प्रारम्भ होने की तिथि |
दिनांक 06 मार्च 2025 को सायं 05:00 बजे से |
j. ऑनलाइन टेक्नो वाणिज्यिक बोली एवं कीमत बोली प्रस्तुत करने की अंतिम दिनांक |
दिनांक 17 अप्रैल 2025 को अपराह्न 02:00 बजे |
k. भाग-I को खोलने की तिथि व समय (टेक्नो वाणिज्यिक बोली)
भाग-II (मूल्य बोली) खोलने की तिथि और समय |
दिनांक 17 अप्रैल 2025 को अपराह्न 03:00 बजे निविदा भाग-I खोलने का स्थान: संपदा कक्ष, भायखला, मुंबई-08
भाग-II खोलने की तिथि और समय पात्र विक्रेताओं को बाद में सूचित किया जाएगा। |
l. लेनदेन शुल्क |
एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में एमएसटीसी भुगतान गेटवे/एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीपी के अनुसार |
2. बैंक न्यूनतम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।
3. भविष्य में जारी निविदा में कोई भी संशोधन / शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, केवल ऊपर दी गई आरबीआई वेबसाइट और एमएसटीसी वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा और समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक
मुंबई |