जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त भारतीय रिजर्व बैंक, रायपुर वार्षिक सेवा अनुबंध के तहत सेक्टर-24, नवा रायपुर स्थित बैंक के कार्यालय भवन में अग्निशमन कर्मचारियों की सेवाएं प्रदान करने के लिए पूर्व-योग्यता मानदंडों को पूरा करने वाले पात्र फर्मों/ठेकेदारों से दो भागों (भाग I – तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II – मूल्य बोली) में ई-निविदा आमंत्रित करता है।
भारतीय रिजर्व बैंक, रायपुर कार्यालय, जो वर्तमान में सुभाशीष परिसर, महादेव घाट रोड, सुंदर नगर, रायपुर (छ.ग.), 492013 में स्थित है, निकट भविष्य में सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर, 492101 में एक नए पते पर स्थानांतरित होने की उम्मीद है। इस अनुबंध के तहत सेवाएं नए कार्यालय पते यानी सेक्टर 24, नवा रायपुर में प्रदान की जानी आवश्यक है। इस अनुबंध के तहत सेवाएं तब शुरू होंगी जब भारतीय रिजर्व बैंक, रायपुर कार्यालय नए पते पर स्थानांतरित हो जाएगा। यह अनुबंध समझौते की तारीख से प्रभावी होगा और प्रारंभ में 31 मार्च, 2026 तक वैध होगा तथा संतोषजनक प्रदर्शन, या बैंक द्वारा तय की गई अन्य अवधि या मापदंडों के अधीन, एक बार में एक वर्ष के लिए अधिकतम दो वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है।
ई-निविदा की प्रक्रिया एमएसटीसी लि॰ के ई-निविदा पोर्टल (http://mstcecommerce.com/eprocn/rbi/) के माध्यम से पूरी की जाएगी। सभी योग्य और इच्छुक बोलीदाताओं (bidders) को ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लि॰ में पंजीकरण करना होगा। ई-निविदा की संक्षिप्त जानकारी तथा समय-सारणी निम्नानुसार है:
क्र |
|
विवरण |
1 |
ई-निविदा सं. |
RBI/RAIPUR REGIONAL OFFICE/HRMD/6/24-25/ET/1030[Fire Party Services RBI Raipur] |
2 |
ई-निविदा का माध्यम |
ई-निविदाकरण प्रणाली (www.mstcecommerce.com/eprocn/rbi/) के माध्यम से ऑन-लाइन भाग I – तकनीकी बोली और भाग II - मूल्य बोली) |
3 |
कार्य का नाम: |
नवा रायपुर स्थित बैंक कार्यालय भवन में अग्निशमन कर्मचारियों की सेवाएं प्रदान करने के लिए वार्षिक सेवा अनुबंध |
4 |
अनुमानित लागत |
₹45.00 लाख सालाना (सभी लागू करों सहित) |
5 |
i) बयाना जमा राशि (ईएमडी), |
₹90,000/- एनईएफटी के माध्यम से जमा करना है। जमा पश्चात एनईएफटी का ब्यौरा तकनीकी बोली के साथ प्रस्तुत करना होगा| |
ii) निविदा शुल्क |
कुछ नहीं |
6 |
लेन-देन शुल्क |
कुल अनुमानित लागत का 0.05% + 18% जीएसटी का भुगतान एमएसटीसी पेमेंट गेटवे/एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में या मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड द्वारा सलाह के अनुसार किया जाना है। |
7 |
निष्पादन गारंटी |
उद्धृत राशि का 05% (सफल बोलीदाता द्वारा प्रस्तुत किया जाना है) |
8 |
निविदा आमंत्रण सूचना (एनआईटी) की तिथि बोलीदाताओं के लिए डाउनलोड हेतु उपलब्ध |
12 मार्च, 2025, 15:00 बजे से |
9 |
बोली-पूर्व बैठक (ऑफलाइन) |
27 मार्च, 2025 सुबह 11.00 बजे |
10 |
वेबसाइट http://mstcecommerce.com/eprocn/rbi/ पर ऑनलाइन तकनीकी बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तिथि |
26 मार्च, 2025, 15:00 बजे से |
11 |
ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि |
07 अप्रैल, 2025 15:00 बजे तक |
12 |
तकनीकी बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के बंद होने की तिथि |
07 अप्रैल, 2025 15:00 बजे तक |
13 |
भाग-I (अर्थात तकनीकी बोली) खोलने की तिथि और समय |
07 अप्रैल, 2025, 16:00 बजे |
भाग-II अर्थात मूल्य बोली खोलने की तिथि और समय |
भाग-II अर्थात मूल्य बोली को खोलने की तिथि की सूचना अलग से दी जाएगी। |
14 |
निविदा की वैधता |
निविदा के भाग-I के खुलने की तिथि से तीन माह |
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर |