Click here to Visit the RBI’s new website

क्षेत्रीय कार्यालय - चंडीगढ़

चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय ने 03 अक्तूबर 1966 से कार्य करना प्रारंभ किया। शुरूआत में, इस कार्यालय में केवल कृषि ऋण विभाग (एसीडी) ही था। वर्ष 1968 में कृषि पुनर्वित्त कोरपोरेशन विभाग (एआरसी) ने कार्य करना प्रारंभ किया जिसे बाद में कृषि पुनर्वित्त और विकास कोरपोरेशन (एआरडीसी) के नाम से जाना जाता था। इसके उपरांत, 01 सितंबर 1978 में मुद्रा विनिमय नियंत्रण विभाग (ईसीडी) खोला गया जिसे अब विदेशी मुद्रा विभाग (एफईडी) के नाम से जाना जाता है। तदुपरांत, अन्य सभी परिचालन और विशेषीकृत विभागों ने कार्य करना प्रारंभ किया। वर्तमान में, कार्यालय में कुल 16 विभाग/ कक्ष कार्य कर रहे हैं। वर्ष 1988 में कार्यालय सेक्टर-17 स्थित अपनी बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ।

अधिकार-क्षेत्र:

  • निर्गम विभाग: हरियाणा, पंजाब और हिमाचल-प्रदेश राज्य और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश

  • बैंकिंग विभाग: हरियाणा, पंजाब और हिमाचल-प्रदेश राज्य और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश

  • एफआईडीडी: हरियाणा, पंजाब राज्य और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश

  • एफईडी: हरियाणा (सोनीपत, फरीदाबाद और और गुरूग्राम जिलों के अतिरिक्त), पंजाब और हिमाचल-प्रदेश राज्य और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश

  • डीओएस (बैंक) : पंजाब, हिमाचल-प्रदेश राज्य और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश

  • डीओएस (एनबीएफ़सी): पंजाब, हिमाचल-प्रदेश राज्य और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश

  • डीओएस (यूसीबी): हरियाणा, पंजाब राज्य और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश

  • बैंकिंग लोकपाल कार्यालय: पंजाब, हिमाचल-प्रदेश राज्य, चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश और हरियाणा के केवल पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला जिले

  • सीईपीसी: पंजाब राज्य, चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश और हरियाणा के केवल पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला जिले

कार्यालय प्रमुख
श्री विवेक श्रीवास्तव, क्षेत्रीय निदेशक
ईमेल

पता टेलीफोन फैक्स
भारतीय रिज़र्व बैंक
सेंट्रल विस्टा, सेक्टर 17
पोस्ट बैग सं.02
चंडीगढ़ - 160 017
भारत

0172-2721071

0172-2701252

कार्यालय और बैंकिंग का समय

कार्यालय समय सप्ताह के दिनों में 09:30 प्रात: to 5:15 सायं
बैंकिंग का समय सप्ताह के दिनों में 10:00 प्रात: to 2:30 सायं
Server 214
शीर्ष