आरबीआई/2016-17/75
संदर्भ सं.एमपीडी.बीसी.381/07.01.279/2016-17
4 अक्तूबर, 2016
7, अश्विन 1937 (शक)
सभी प्राथमिक व्यापारी
महोदया/महोदय,
प्राथमिक व्यापारियों (प्राइमरी डीलर्स) के लिए
स्थायी चलनिधि सुविधा (स्टैंडिंग लिक्विडिटि फ़ैसिलिटि)
कृपया मौद्रिक नीति समिति का संकल्प 4 अक्तूबर 2016 का चौथा द्विमासिक मौद्रिक नीति 2016-17 का वक्तव्य देखें, जिसके अनुसार चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ) के अंतर्गत रिपो रेट को तत्काल प्रभाव से 25 आधार अंक घटाकर 6.50 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत कर दिया गया है।
2. तदनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा प्राथमिक व्यापारियों (पीडीज़) (संपार्श्विक चलनिधि सहायता) को प्रदान की जाने वाली स्थायी चलनिधि सुविधा 4 अक्तूबर 2016 से संशोधित रिपो दर अर्थात् 6.25 प्रतिशत पर उपलब्ध होंगी।
भवदीय,
(जनक राज)
प्रधान परामर्शदाता |
|