Click here to Visit the RBI’s new website

BBBPLogo

बैंकिंग प्रणाली का विनियामक

बैंक राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रणाली की नींव होते हैं। बैंकिंग प्रणाली की सुरक्षा एवं सुदृढता को सुनिश्चित करने और वित्‍तीय स्थिरता को बनाए रखने तथा इस प्रणाली के प्रति जनता में विश्‍वास जगाने में केंद्रीय बैंक महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

प्रेस प्रकाशनी


(798 kb )
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के लिए पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक (मार्च 2025)

18 जून 2025

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के लिए पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक
(मार्च 2025)

भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक (एसडीक्यूआई) तैयार किया है, जो विवरणियाँ प्रस्तुत करने की सटीकता, समयबद्धता, पूर्णता और निरंतरता के संदर्भ में डेटा की गुणवत्ता को मापता है। एसडीक्यूआई का उद्देश्य वर्ष 2024 में जारी पर्यवेक्षी विवरणियों की प्रस्तुति संबंधी मास्टर निदेश में उल्लिखित सिद्धांतों के अनुपालन का मूल्यांकन करना है। मार्च 2024 की तुलना में मार्च 2025 में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) के एसडीक्यूआई स्कोर में सुधार हुआ है।

एससीबी के एसडीक्यूआई स्कोर की प्रवृत्ति
बैंक समूह मार्च 2024 मार्च 2025
सटीकता पूर्णता समयबद्धता निरंतरता एसडीक्यूआई स्कोर सटीकता पूर्णता समयबद्धता निरंतरता एसडीक्यूआई स्कोर
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक 86.1 96.2 86.8 85.0 88.6 86.7 95.8 89.1 85.7 89.3
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 87.1 99.6 85.4 84.6 89.2 85.7 99.4 84.8 85.2 88.8
निजी क्षेत्र के बैंक 85.5 99.7 85.8 84.6 88.9 87.5 98.9 86.5 85.3 89.6
विदेशी बैंक 86.1 92.7 86.2 85.4 87.6 86.9 92.6 90.9 85.9 89.1
लघु वित्त बैंक 86.6 99.6 92.8 84.9 91.0 85.8 98.9 91.5 86.1 90.6

मार्च 2025 को समाप्त तिमाही तक सभी एससीबी को दिये गए समग्र एसडीक्यूआई स्कोर का विवरण निम्नानुसार हैं।

Distribution of sDQI Scores for SCBs

अंकों की व्याख्या
70 से कम 70 और 80 के बीच 80 और 90 के बीच 90 से अधिक
अत्यंत चिंताजनक सुधार की आवश्यकता स्वीकार्य अच्छा

एससीबी के मापदंडों और समग्र एसडीक्यूआई स्कोर की प्रवृति नीचे दर्शाई गई है।

Timeliness

एससीबी के लिए एसडीक्यूआई में 87 एससीबी और उनकी प्रमुख विवरणी (अर्थात आस्ति देयता और तुलन-पत्रेतर एक्सपोजर संबंधी विवरणी (एएलई), आस्ति गुणवत्ता संबंधी विवरणी (आरएक्यू), परिचालन परिणाम संबंधी विवरणी (आरओआर), जोखिम आधारित पर्यवेक्षण विवरणी (आरबीएस), चलनिधि संबंधी विवरणी (एलआर), पूंजी पर्याप्तता संबंधी विवरणी (आरसीए), बड़े क्रेडिट पर सूचना का केंद्रीय भंडार (सीआरआईएलसी) - मुख्य) शामिल हैं।

एसडीक्यूआई के लिए व्यापक कार्यप्रणाली संबंधी दस्तावेज़ अनुलग्नक में दिये गए हैं।

(पुनीत पंचोली) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/557

2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष