16 मार्च 2020
दीर्घावधि रेपो परिचालन (एलटीआरओ)
वर्तमान वित्तीय स्थितियों की समीक्षा के साथ मौद्रिक प्रसारण को और बेहतर बनाने की दृष्टि से पॉलिसी रेपो दर पर कुल ₹ 1,00,000 करोड़ रुपये तक के अतिरिक्त दीर्घावधि रेपो परिचालन (एलटीआरओ) का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।
2. तदनुसार 18 मार्च 2020 को ₹ 25,000 करोड़ का एलटीआरओ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। परिचालन का विवरण इस प्रकार है:
क्रम सं. |
तारीख |
अधिसूचित राशि (₹ करोड़ में) |
अवधि |
समयावधि |
प्रत्यावर्तन की तारीख |
1 |
18 मार्च 2020 |
25,000 |
3-वर्ष |
पूर्वाह्न 11:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 |
17 मार्च 2023 |
3. उभरती तरलता की स्थिति की आगे की समीक्षा के आधार पर एलटीआरओ की अतिरिक्त किश्तों की अलग से घोषणा की जाएगी। दिनांक 07 फरवरी 2020 की रिज़र्व बैंक की प्रेस प्रकाशनी 2019-2020/1908 में दिये गए एलटीआरओ के परिचालन दिशानिर्देश और इस संबंध में दिनांक 13 फरवरी 2020 की हमारी प्रेस प्रकाशनी 2019-2020/1945 द्वारा जारी किए गए स्पष्टीकरण वर्तमान एलटीआरओ के लिए लागू रहेंगे।
(योगेश दयाल)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/2072 |