20 मार्च 2025
भारतीय रिज़र्व बैंक 21 मार्च 2025 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत
5-दिवसीय परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा
वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के बाद, भारतीय रिज़र्व बैंक ने 21 मार्च 2025 को 5-दिवसीय परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय लिया गया है कि आगामी पखवाड़े के लिए 14-दिवसीय मुख्य परिचालन आयोजित नहीं किया जाए।
5-दिवसीय वीआरआर परिचालन का विवरण निम्नानुसार है:
क्र. सं. |
अधिसूचित राशि
(₹ करोड़ में) |
अवधि
(दिन) |
समयावधि |
प्रत्यावर्तन की तारीख |
1 |
50,000 |
5 |
पूर्वाह्न 11:00 से पूर्वाह्न 11:30 |
26 मार्च 2025
(बुधवार) |
2. भारतीय रिज़र्व बैंक की दिनांक 20 जनवरी 2022 की प्रेस प्रकाशनी 2021-2022/1572 में दिए गए नीलामी के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश यथावत् रहेंगे।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/2423 |