30 अप्रैल 2026
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – अप्रैल 2026
अप्रैल 2026 माह के दौरान प्राप्त अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) के ऋण और जमा दर संबंधी आंकड़े तालिका 1 से 9 में प्रस्तुत किए गए हैं।
मुख्य बातें:
ऋण दरें:
-
एससीबी के नए रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) मार्च 2026 में 8.40 प्रतिशत (फरवरी 2026 में 8.44 प्रतिशत) पर रहा।
-
एससीबी के बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर फरवरी 2026 के 9.00 प्रतिशत से घटकर मार्च 2026 में 8.99 प्रतिशत हो गया।
-
एससीबी का 1-वर्षीय औसत निधि की सीमांत लागत आधारित उधार दर (एमसीएलआर) मार्च 2026 के 8.40 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2026 में 8.55 प्रतिशत हो गया।
-
मार्च 2026 के दौरान सभी क्षेत्रों में, नए और बकाया दोनों तरह के रुपये के ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर में घट-बढ़ देखी गई।
जमा दरें:
-
एससीबी की नई रुपया मीयादी जमाओं पर भारित औसत घरेलू मीयादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) मार्च 2026 में 6.07 प्रतिशत पर रहा (फरवरी 2026 में 5.65 प्रतिशत)।
-
एससीबी की बकाया रुपया मीयादी जमाओं पर डब्ल्यूएडीटीडीआर मार्च 2026 में 6.62 प्रतिशत पर अपरिवर्तित बनी रही।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/185 |