13 नवंबर 2018
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार की
दिनांकित प्रतिभूतियों की ओएमओ खरीद की घोषणा की
भारतीय रिज़र्व बैंक ने चलनिधि की विद्यमान और आगे की टिकाऊ चलनिधि आवश्यकताओं के मूल्यांकन के आधार पर यह निर्णय लिया है कि 15 नवंबर 2018 (गुरुवार) को एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करते हुए बहु-प्रतिभूति नीलामी के माध्यम से ₹ 120 बिलियन की सकल राशि के लिए खुला बाज़ार परिचालनों के अंतर्गत सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद की जाए:
क्र.सं. |
प्रतिभूति |
परिपक्वता की तारीख |
1 |
8.79 प्रतिशत सरकारी स्टॉक 2021 |
08 नवंबर 2021 |
2 |
6.84 प्रतिशत सरकारी स्टॉक 2022 |
19 दिसंबर 2022 |
3 |
8.40 प्रतिशत सरकारी स्टॉक 2024 |
28 जुलाई 2024 |
4 |
8.24 प्रतिशत सरकारी स्टॉक 2027 |
15 फरवरी 2027 |
5 |
6.57 प्रतिशत सरकारी स्टॉक 2033 |
05 दिसंबर 2033 |
बास्केट में शामिल सभी प्रतिभूतियों के लिए ₹ 120 बिलियन की समग्र सकल उच्चतम सीमा लागू है। प्रतिभूतिवार कोई अधिसूचित राशि नहीं है।
रिज़र्व बैंक के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित हैं :
-
अलग-अलग प्रतिभूतियों की खरीद की मात्रा के संबंध में निर्णय लेना।
-
₹ 120 बिलियन की सकल राशि से कम के प्रस्ताव स्वीकार करना।
-
पूर्णांकन प्रभावों की वजह से सकल राशि से सीमांतत: अधिक राशि के लिए खरीद करना।
-
किन्हीं या सभी प्रस्तावों को बिना कोई कारण बताए पूर्णत: या अंशत: स्वीकार या अस्वीकार करना।
पात्र प्रतिभागी अपनी बोलियां भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में 15 नवंबर 2018 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10.30 बजे और मध्याह्न 12.00 बजे के बीच प्रस्तुत करें। सिस्टम की खराबी के मामले में ही भौतिक प्रस्ताव स्वीकार किए जाएंगे। ऐसा भौतिक प्रस्ताव वित्तीय बाज़ार परिचालन विभाग (कृपया ई-मेल भेजने के लिए यहां क्लिक करें; फोन नंबर : 022-22630982) को मध्याह्न 12.00 बजे से पहले भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) पर उपलब्ध निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
इस नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा तथा सफल सहभागियों को 16 नवंबर 2018 (शुक्रवार) को बैंकिंग कार्य समय के दौरान भुगतान किया जाएगा। सफल सहभागी यह नोट करें कि 16 नवंबर 2018 (शुक्रवार) को मध्याह्न 12.00 बजे तक उनके एसजीएल खाते में प्रतिभूतियों की अपेक्षित राशि उपलब्ध रहे।
श्वेता मोहिले
सहायक प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2018-2019/1105 |