Click here to Visit the RBI’s new website

BBBPLogo

वित्तीय बाजार

सुचारू ढ़ंग से कार्य करने वाले, चलनिधि युक्त और लचीले वित्तीय बाजार मौद्रिक नीति अंतरण और भारत के विकास के वित्तपोषण में अपरिहार्य जोखिमों के आवंटन और अवशोषण में सहायता करते हैं।

प्रेस प्रकाशनी


(374 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने चलनिधि की स्थिति को प्रबंधित करने के उपायों की घोषणा की

5 मार्च 2025

भारतीय रिज़र्व बैंक ने चलनिधि की स्थिति को प्रबंधित करने के उपायों की घोषणा की

वर्तमान एवं उभरती चलनिधि की स्थितियों की समीक्षा के आधार पर, रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में चलनिधि डालने के लिए निम्नलिखित परिचालन करने का निर्णय लिया है:

क. 1,00,000 करोड़ की कुल राशि के लिए भारत सरकार की प्रतिभूतियों की ओएमओ खरीद नीलामी 50,000 करोड़ की दो किस्तों में 12 मार्च 2025 (बुधवार) और 18 मार्च 2025 (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी।

ख. छत्तीस महीने की अवधि के लिए 10 बिलियन अमरीकी डॉलर की यूएसडी/आईएनआर खरीद/बिक्री स्वैप नीलामी 24 मार्च 2025 (सोमवार) को आयोजित की जाएगी।

2. प्रत्येक परिचालन से संबंधित विस्तृत अनुदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

3. रिज़र्व बैंक उभरती हुई चलनिधि और बाज़ार की स्थितियों पर निगरानी रखना जारी रखेगा तथा चलनिधि की व्यवस्थित स्थिति सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय करेगा।

(पुनीत पंचोली) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/2305

2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष