Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

भुगतान और निपटान प्रणाली

अर्थव्‍यवस्‍था की समग्र दक्षता में सुधार करने में भुगतान और निपटान प्रणाली महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अंतर्गत राशि-मुद्रा, चेकों जैसी कागज़ी लिखतों के सुव्‍यवस्थित अंतरण और विभिन्‍न इलेक्‍ट्रॉनिक माध्‍यमों के लिए विभिन्‍न प्रकार की व्‍यवस्‍थाएं हैं।

प्रेस प्रकाशनी


(296 kb )
भुगतान विनियामक बोर्ड की पहली बैठक

5 जनवरी 2026

भुगतान विनियामक बोर्ड की पहली बैठक

भुगतान विनियामक बोर्ड की पहली बैठक आज मुंबई में श्री संजय मल्होत्रा, गवर्नर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह विदित है कि संदाय और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में संशोधन के परिणामस्वरूप पीआरबी का गठन किया गया था, जो 9 मई 2025 को प्रभावी हुआ।

बोर्ड ने भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग के कार्य और वर्तमान केंद्रित क्षेत्रों, जिसमें घरेलू और वैश्विक भुगतान प्रणाली दोनों शामिल है, की समीक्षा की। भुगतान विज़न 2028 का प्रारूप प्रस्तुत किया गया और सदस्यों ने भारत के भुगतान पारितंत्र के निरंतर विकास को सुनिश्चित करने के लिए कार्यनीतिक मार्गदर्शन दिया। हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा किए गए डिजिटल भुगतानों पर सर्वेक्षण के प्रमुख निष्कर्षों पर एक प्रस्तुति भी की गई।

पीआरबी के सदस्य यथा, श्री एस. कृष्णन, सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, श्री नागराजू मद्दिराला, सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग, श्रीमती अरुणा सुंदरराजन, आईएएस (सेवानिवृत्त), श्री टी. रबी शंकर, उप गवर्नर और श्री विवेक दीप, कार्यपालक निदेशक ने इस बैठक में भाग लिया।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1858

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष
पिछले पृष्ठ पर वापस जाएं