9 अप्रैल 2026
आरबीआई ने डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी रोकथाम के लिए सुरक्षा उपायों की खोज
संबंधी चर्चा पत्र पर जन-सामान्य से टिप्पणियां आमंत्रित की
पिछले एक दशक में, भारत में डिजिटल भुगतान अभूतपूर्व गति से बढ़ा है, जो व्यक्तियों और कारोबारों के वित्तीय लेनदेन के तरीके में एक संरचनात्मक बदलाव को दर्शाता है। हालाँकि इसके साथ ही, ग्राहकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी की घटनाएं भी और जटिल हो गई हैं।
सुरक्षित और विश्वसनीय तरीके से डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन देने के उदेश्य के अनुरूप तथा दिनांक 6 फरवरी 2026 के विकासात्मक और विनियामकीय नीतियों पर वक्तव्य में की गई घोषणा के अनुसार, रिज़र्व बैंक ने आज डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी रोकथाम के लिए सुरक्षा उपायों की खोज पर एक चर्चा पत्र प्रकाशित किया है।
चर्चा पत्र में उठाए गए प्रश्नों पर टिप्पणियाँ/प्रतिक्रिया रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध 'कनेक्ट 2 रेगुलेट' खंड में 8 मई 2026 तक दी जा सकती हैं।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/57
|